फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime,arrest,jammu

सामान चुराने बाले महिला गिरोह का भंडाफोड़

विज्ञापन
crime,arrest,jammu
जम्मू। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का सामान चोरी करने वाला एक महिला गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पांच माह से पुलिस को इनकी तलाश थी। सोमवार को पुख्ता सूचना पर पुलिस ने इन्हें दबोच लिया। वहीं, इनकी निशानदेही पर चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

शहर के बस स्टैंड में जून महीने में यह वारदात हुई थी। स्मार्ट सिटी का काम करने के लिए बनाए गए स्टोर में इन महिलाओं ने बारदात को अंजाम दिया था। जून माह में बस स्टैंड पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसमें बताया था कि एक वेल्डिंग मशीन, 70 मीटर केबल, दो वाइवरेटर चोरी हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। मामले की जांच आगे बढ़ने पर आसपास की सीसीटीवी फुटेज की भी मदद ली गई। इसके आधार पर पुलिस ने पांच महिलाओं की पहचान की। लेकिन महिलाएं इतनी शातिर हैं कि चोरी के बाद पंजाब चली गई थीं। पिछले पांच महीने से पुलिस इनका पीछा कर रही थी। वह कभी कभार जम्मू में आती थी और फिर इसके बाद भाग जाती थीं। यह महिलाएं नशे का कारोबार भी करती हैं, लेकिन इसकी अभी पुष्टि नहीं की गई है। महिलाओं में राजीव नगर नरवाल की रहने वाली बिमला देवी, बिंदू देवी, कविता देवी, मोहिनी और सुनीता शामिल हैं। इनके खिलाफ स्टोर को तोड़कर उसके भीतर घुसने और सामान चोरी करने का केस दर्ज किया गया है। इनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

तीन समूह सक्रिय
पुलिस के पास खबर है कि शहर में महिलाओं के तीन समूह हैं, जो वाहनों और सार्वजनिक स्थलों पर चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। नबाबाद पुलिस स्टेशन में भी महिलाओं के खिलाफ चोरी का केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed