फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

खौड़ के एक घर में हथियार लेकर तीन लोग घुसे

विज्ञापन
crime
खौड़के वार्ड छह के एक घर में घुसे तीन बदमाशों में जांच करती पुलिस।
ज्यौड़ियां। खौड़ म्यूनिसिपल कमेटी की वार्ड-छह के एक घर में शुक्रवार की रात चोरी के इरादे से तीन बदमाश चारदीवारी फांद कर भीतर घुस गए। कुछ आवाज सुनाई देने पर घर की महिला ने कमरे से बाहर देखा तो उसे तीन लोग आंगन में खड़े दिखाई दिए। महिला के शोर मचाने पर वह भाग गए। भागते समय जब उन्होंने चारदीवारी फांदी तो उनका एक तेजधार हथियार (बड़ा चाकू) खेत में घिर गया। इस वारदात की जानकारी महिला तथा परिवार के लोगों की तरफ से पार्षद दीपक सिंह को दी गई। पार्षद के अनुसार इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया और पूरी जानकारी ली। महिला के अनुसार वह लोग स्थानीय नहीं थे। वह दूसरे राज्य के लग रहे थे। सभी का रंग काला था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खेत से मोटर चोरी, पुलिस नहीं ढूंढ पाई चोर
घगवाल। तहसील राजपुरा के गांव मदून में पुलिस नाके के निकट से एक किसान की खेत से मोटर चोरी हो गई। उसने पुलिस में मामला दायर कराया है, लेकिन अभी पुलिस चोर को नहीं पकड़ सकी है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी हरदेव शर्मा ने बताया कि बबर नाले के निकट उन्होंने अपने खेत में धान की रोपाई के लिए मोटर पंप लगाया था। गत दिनों बिजली की कटौती के चलते वह घर पर खाना खाने गया था। वापस खेत में पहुंचा तो मोटर चोरी हो गई थी। उन्होंने पुलिस चौकी पर मामला दायर कराया है। अभी तक चोरी का कोई सुराग नहीं लगा है। सनद रहे कि इससे पहले भी मोटर चोरी करने वाला गिरोह क्षेत्र में सक्रिय था। कई किसानों की मोटरें चोरी हुई थीं। गत माह कुछ चोरों ने एक दुकान पर मोटरें बेचने आए थे। दुकानदार ने पुलिस को सूचित किया और एक चोर पकड़ा गया। अब एक बार फिर से चोर किसानों की मोटरें चुराने में सक्रिय हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार कि जिस खेत से मोटर चोरी हुई है ठीक सौ मीटर दूरी पर पुलिस का नाका है। चोरों ने पुलिस की भी परवाह नहीं की व मोटर लेकर चंपत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed