फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime,accident,jammu news

दो सड़क हादसों में जवान और एंबुलेंस चालक की मौत

विज्ञापन
crime,accident,jammu news
जम्मू। जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में सेना के जवान सहित एक एंबुलेंस चालक की मौत हो गई। गांधीनगर इलाके में वाहन के धक्के से मोटरसाइकिल सवार सेना के हवलदार धर्मानंद तिवारी की रविवार को जान चली गई। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के दुसिया गांव निवासी धर्मानंद को सैन्य अस्पताल सतवारी से जीएमसी पहुंचाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रख दिया है।
विज्ञापन

उधर, अखनूर के गांव तचौड़या में टाटा मोबाइल वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने टाटा मोबाइल को जब्त कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। संजीव कुमार अखनूर अस्पताल में एंबुलेंस चालक तैनात था। हादसे के समय वह बाइक से ड्यूटी जा रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हादसा रविवार सुबह मैरा मेंदरिया क्षेत्र के गांव तचौडया में हुआ। बाइक सवार संजीव कुमार बाइक पर ड्यूटी पर जा रहा था। इस दौरान पीछे से तेज गति से आए टाटा मोबाइल वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। घायल संजीव कुमार को लोग उप जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया। संजीव कुमार की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने की खुदकुशी
जम्मू। रामगढ़ क्षेत्र के रत्तनपुर गांव निवासी युवती ज्योति देवी (30) ने खुदकुशी कर ली। उसका शव घर में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रख दिया है। ब्यूरो

जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत
जम्मू। करन बाग इलाके में जहरीला पदार्थ खाने से मजालता निवासी युवक वकील सिंह की मौत हो गई। वह वर्तमान में बबलियाना में रह रहा था। उसे इलाज के लिए लुधियाना ले जाया गया था, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed