{"_id":"65060ad58ef93268e40f8366","slug":"cricket-tournament-jammu-news-c-10-jmu1037-203895-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: क्रिकेट में जम्मू और अरनिया जोन बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: क्रिकेट में जम्मू और अरनिया जोन बने विजेता
Sun, 17 Sep 2023 01:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
बास्केटबाल की विजेता गांधीनगर की टीम व अधिकारी
अंतर जोनल जिला स्तरीय प्रतियोगिता में करवाए अंडर-19 आयुवर्ग में लड़कों के क्रिकेट मुकाबले
जम्मू। जिला जम्मू के युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से अंतर जोनल जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शनिवार को लड़कों के अंडर-19 आयुवर्ग में क्रिकेट में जम्मू और अरनिया जोन ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं, लड़कियों के अंडर-19 बास्केटबाॅल में जम्मू गांधीनगर जोन को हराकर विजेता बना।
खेल गांव नगरोटा में हुए लड़कों के अंडर-19 के क्रिकेट के पहले मुकाबले में जोन जम्मू ने जोन अखनूर को 74 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जोन जम्मू ने आशुतोष के 87 रनों की बदौलत तीन विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए। अखनूर की ओर से अनमोल ने एक विकेट लिया। जवाब में 128 रनों का पीछा करने उतरी अखनूर की टीम सभी विकेट खोकर केवल 53 रन ही बना सकी और मुकाबला 74 रनों से हार गई। अखनूर के लिए शुभम ने सर्वाधिक 14 रन बनाए। जबकि जम्मू के लिए रामी ने पांच विकेट झटके।
दूसरा मुकाबला बिश्नाह और अरनिया जोन के बीच खेला गया। इसमें अरनिया ने पांच विकेट से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए बिश्नाह जोन ने छह विकेट खोकर 62 रन बनाए। अरनिया की ओर से निशांत ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अरनिया जोन की टीम ने पांच विकेट खोकर 66 रन बनाए और मुकाबला पांच विकेट से जीत लिया। अरनिया के लिए सुमित ने सर्वाधिक 13 रन बनाए। वहीं, अखनूर के लिए मोहित ने पांच विकेट लिए। दूसरी ओर डोगरा ग्राउंड शास्त्रीनगर में लड़कियों के अंडर-19 बास्केटबाॅल का मुकाबला जोन जम्मू और जोन गांधीनगर के बीच हुआ। इसमें जोन जम्मू ने गांधीनगर को 52-32 के अंतर से हराया। प्रतियोगिता में जिला जम्मू के सभी चौदह जोन के लगभग 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया।