फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cricket team selected

Jammu News: प्रदेश की दिव्यांग क्रिकेट टीम का चयन

विज्ञापन
cricket team selected
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अखनूर। जेकेयूटी के दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से रविवार को कस्बे के हायर सेकेंडरी स्कूल में दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाम सिंह लंगेह की देखरेख में चयन ट्रायल आयोजित किया गया। जेकेयूटी के सभी जिलों के खिलाड़ियों ने फरवरी 2023 में वडोदरा (गुजरात) में होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए जम्मू-कश्मीर टीम के चयन के लिए ट्रायल में भाग लिया।

डीएसपी डार केडी भगत इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया और बधाई दी और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं। वरिष्ठ क्रिकेटर दीपक शर्मा, पूर्व राष्ट्रीय क्रिकेटर जेकेसीए सुनील शर्मा, वरिष्ठ क्रिकेटर कुलदीप राज के साथ चयनकर्ताओं ने चयनित सूची को अंतिम रूप दिया। आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुनी गई जम्मू-कश्मीर टीम में सैयद शाह अजीज ( कैप्टन), अजीत राज (वाइस कैप्टन), राहुल शर्मा (विकेट कीपर ), आकिब मलिक, रोमिसार वानी, निखिल शर्मा, प्रीतम ठाकुर, दीपक शर्मा, वसीम अहमद बख्शी, राजेश कुमार, सुनील कुमार, रवि कुमार, आसिफ अली, शकील, तरसेम लाल, सौरभ कुमार शर्मा, अभिनव जमवाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed