{"_id":"62b621a3efc65d795662d86c","slug":"cricket-rspura-news-jmu262612221","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटी-आलम क्रिकेट क्लब का फाइनल में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटी-आलम क्रिकेट क्लब का फाइनल में प्रवेश
विज्ञापन
अरनिया। व्यासपुर में आयोजित नाइट प्रतियोगिता के फाइनल में कैंटी और आलम क्रिकेट क्लब की टीम पहुंच चुकी हैं। अब रविवार रात नौ बजे फाइनल मुकाबला होगा, जिसमें यह दोनों टीमें होंगी।
बुधवार रात व्यासपुर क्रिकेट क्लब और आलम क्लब के बीच मुकाबला हुआ था। इसमें आलम क्रिकेट क्लब ने 48 रनों के लक्ष्य को पूरा कर फाइनल में जगह बना ली थी। वहीं वीरवार रात खेले गए मैच में टाली मोड़ क्रिकेट क्लब और कैंटी क्लब का सेमीफाइनल मैच हुआ, जिसमें कैंटी क्लब ने टाली क्लब को 100 से ज्यादा रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए कैंटी क्रिकेट क्लब की ओपनर जोड़ी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। इस दौरान बिना विकेट खोए 100 रन पार कर दिए। इसके बाद आए बल्लेबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और कुल 194 रन बनाए।
विज्ञापन
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टाली मोड़ के खिलाड़ी कैंटी क्रिकेट क्लब की गेंदबाजी के आगे ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए और एक के बाद एक बल्लेबाज पवेलियन लौटने लगे। इससे टाली मोड़ क्रिकेट क्लब को करारी हार का सामना करना पड़ा।