{"_id":"620d47794f42f3517935a18f","slug":"cricket-reasi-news-jmu2539809159","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसीम के हरफनमौला प्रदर्शन से आरसीसी जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वक्ष्रेष्ठ खिलाड़ी को पुरस्कार देते हुए आयोजक तथा मौके पर मौजूद टीम के सदस्य।
- फोटो : REASI
Link Copied
रियासी। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही अरुण वर्मा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में रियासी क्रिकेट क्लब बी ने सरस्वती क्रिकेट क्लब को एकतरफा मैच में हरा दिया।
विज्ञापन
आरसीसी के खिलाड़ी आसीम के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत एससीसी को आठ विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। 20 ओवरों के मैच में एससीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में सभी विकेट खोकर 99 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज ध्रुव ने 19, शुभम ने 13 तथा अखिल ने 11 रन बनाए। वहीं, टीम को 17 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। आरसीसी के गेंदबाज सोहम ने तीन, जबकि सारथी और आसीम ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
एससीसी की तरफ से मिले लक्ष्य को आरसीसी ने पारी के 11वें ओवर में सिर्फ दो विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया। बल्लेबाज आसीम ने ताबड़तोड़ 46 रन बनाए। जिनको मैन ऑफ द मैच चुना गया। उनके साथी बल्लेबाज केवल ने 19 और सारथी ने 18 रन बनाए। एससीसी के गेंदबाज शादाब व अखिल ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।