फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cricket

राजोरी ने आठ विकेट से जीता मैच

विज्ञापन
cricket
रियासी। स्पोटर्स स्टेडियम में गलवां में शहीद हुए जवानों की याद में टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। बुधवार को राजोरी और जम्मू की टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें राजोरी की टीम ने जम्मू को आठ विकेट से हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

एसीसी जम्मू की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी टीम 15 ओवर में 95 पर ढेर हो गई और जीत के लिए 96 रन का लक्ष्य दिया। बल्लेबाज हरनाम ने सर्वाधिक 20, आकाश ने 12 और शहजाद ने 10 रन का योगदान दिया। वहीं टीम को नौ रन अतिरिक्त के रूप में मिले। राजोरी के गेंदबाज विक्रांत, पुनीत और जतिन ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। राजोरी की टीम ने आठवें ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर अगले दौर में प्रवेश किया। बल्लेबाज विक्रांत ने शानदार 28 रन बनाए, जिसके लिए उसे मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा अभिनव ने 22 और उमर ने नाबाद 18 रन का योगदान दिया। जम्मू के गेंदबाज बाजिद और प्रदीप ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed