{"_id":"5fbd49688ebc3eefb87e03c4","slug":"cricket-reasi-news-jmu223447014","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल की शानदार पारी से रियासी जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल की शानदार पारी से रियासी जीता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में गलवां के शहीद जवानों की याद में टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। मंगलवार को आरसीसी और टीएनटी अगार जित्तो की टीम के मध्य मुकाबला हुआ, जिसमें आरसीसी की टीम ने राहुल की शानदार पारी की बदौलत जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया।
मुकाबले में आरसीसी ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और बीस ओवर में बल्लेबाज राहुल की शानदार 65 रन की बदौलत 132 रन बनाए और प्रतिद्वंद्वी टीम को 133 रन का लक्ष्य दिया।
वहीं, आयुश ने 12 और श्रवण ने 10 रन का योगदान दिया। टीम को 10 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। टीएनटी अगार जित्तो के गेंदबाज रत्तू ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार, संचित ने तीन व सुमित ने दो विकेट हासिल किए। 133 रन का लक्ष्य का पीछा करते हुए टीएनटी की टीम की पारी 15वें ओवर में 81 रन पर सिमट गई और 52 रन से मैच गंवा दिया। बल्लेबाज पिंकू ने 10, विपिन ने आठ व युुवराज ने सात रन का योगदान दिया। टीम को 14 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। आरसीसी के गेंदबाज सोहेब ने तीन, कन्नू व श्रवण ने क्रमश: दो-दो विकेट हासिल किए। बेहतरीन पारी के लिए राहुल को मैन आफ द मैच दिया गया।