फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cricket competetion

दिल्ली ने 20-20 मुकाबले में बनाए 308 रन, यूपी को 234 रनों से हराया

विज्ञापन
Cricket competetion
वाईसीसी के विरेंदर को मैन आफ द मैच देते हुए मुख्य अतिथि व आयोजक। - फोटो : REASI
रियासी। रियासी चिनाब क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को खेले गए दो मैचों में शानदार खेल देखने को मिला। पहले मैच में पुरमंडल और यंगस्टर्स क्रिकेट क्लब भिड़े जिसमें पुरमंडल को हार मिली। वहीं, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच हुए दूसरे मैच में चौकों और छक्कों की बारिश देखने को मिली, और अंत में दिल्ली विजयी रही।
विज्ञापन

पहले मैच में पुरमंडल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 125 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज शिवा ने 45, व अरूण ने 18 रनों की पारी खेली। इसमें वाईसीसी के गेंदबाज हैप्पी ने तीन और विरेंदर ने दो विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए वाईसीसी ने तीन विकेट से मैच जीत लिया। इसमें बल्लेबाज नितिन ने 20, मुदस्सर ने 22 रन और विरेंदर ने नाबाद 33 रनों की सधी हुई पारी खेली। अंत में विरेंदर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरूआत से ही यूपी के गेंदबाजों पर प्रहार किया। दिल्ली के बल्लेबाजों ने पहले छह ओवरों में ही नब्बे से ज्यादा रन बना डाले। इसके बाद भी चौकों और छक्कों का सिलसिला जारी रहा, और टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 308 रनों का विशालकाय स्कोर खड़ा कर दिया। इसमें बल्लेबाज लक्ष्य कुुंद्रा ने 15 चौकों व सात छक्कों की सहायता से 109, जबिक अरुण ने चार चौकों व पांच छक्कों की बदौलत 60 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस लक्ष्य का पीछा करते उत्तर प्रदेश के बल्लेबाजों के चेहरे पहले से ही मुरझाए हुए थे। वह अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान ही नहीं दे पाए और पूरी टीम 74 रनों पर ही सिमट गई। इसमें बल्लेबाज अजीत ने 17, इरशाद ने 17 और वीरू ने 14 रनों की पारी खेली। दिल्ली की तरफ से दीपक, विजन व अरुण ने दो-दो विकेट लिए। मैच के हीरो रहे लक्ष्य कुंद्रा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आज दिल्ली का मुकाबला भमाग क्लब से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed