{"_id":"624b31a229131669bb46a61c","slug":"cricket-competetion-reasi-news-jmu2571120151","type":"story","status":"publish","title_hn":"तायबू के हरफनमौला खेल से पुरमंडल ने हिमाचल को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तायबू के हरफनमौला खेल से पुरमंडल ने हिमाचल को हराया
विज्ञापन
परमंडल के आलराउंड खिलाड़ी तोयबू को मैन आफ द मैच देते हुए आयोजक।
- फोटो : REASI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। रियासी चिनाब क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को हुए मैच में पुरमंडल सांबा की टीम ने बीएंडबी क्लब हिमाचल प्रदेश को हरा कर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
हिमाचल की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन, पुरमंडल के गेंदबाजों की सधी हुई गेंदबाजी के आगे हिमाचल के बल्लेबाज खुल कर नहीं खेल सके। और हिमाचल की टीम 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर सिर्फ 97 रन ही बना सकी। इसमें बल्लेबाज बब्बू ने 19 और हैरी ने 17 रन बनाए। पुरमंडल के गेंदबाज तायबू ने तीन, जबकि अमन तथा अमित ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए पुरमंडल की शुरूआत भी अच्छी नहीं रही, और मात्र 32 रनों पर उनके पांच विकेट गिर गए। बाद में बल्लेबाज तायबू ने मोर्चा संभाला व पांच चौकों और एक छक्के की सहायता से नाबाद 39 रन बनाकर टीम को पांच विकेट से जीत दिला दी। बल्लेेबाज अमित ने भी नाबाद 20 रनों की पारी खेली। तायबू के बेहतरीन खेल के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।