{"_id":"6245f83775238a5d8b683d14","slug":"cricket-competetion-reasi-news-jmu256871825","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमणीक के शतक से नेशनल क्रिकेट क्लब की शानदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमणीक के शतक से नेशनल क्रिकेट क्लब की शानदार जीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुई रियासी चिनाब क्रिकेट प्रतियोगिता में वीरवार को खेले गए मैच में नेशनल क्रिकेट क्लब ने ठाकराकोट वॉरियर्स को 166 रनों से एकतरफा शिकस्त दी।
ठाकराकोट ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। एनसीसी के बल्लेबाजों ने तेज शुरूआत की। बल्लेबाज सलमान मागरे ने 10 गेंदों में तीन चौकों व तीन छक्कों की बदौलत 30 रन बनाए। वहीं, बल्लेबाज रमणीक जंबाल ने भी धमाकेदार बल्लेबाजी की, और मैदान के चारों तरफ शॉट लगाकर 10 चौकों व 13 छक्कों की मदद से मात्र 61 गेंदों पर 147 रन बना डाले। अन्य बल्लेबाज विक्की ने भी नाबाद रहते हुए पांच चौकों व एक छक्के की सहायता से 57 गेंदों पर 55 रन बनाए। इस तरह एनसीसी दो विकेट खोकर निर्धारित 20 ओवरों में 268 रन बनाने में कामयाब रही।
ठाकराकोट के सभी गेंदबाजों की एनसीसी के बल्लेबाजों ने जम कर धुनाई की। 268 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए ठाकराकोट की पूरी टीम मात्र 102 रनों पर ही सिमट गई। पारी की शुरूआत में बल्लेबाज कपिल ने 20 गेंदों में 22 रन बनाए। उनका विकेट होने के बाद ठाकराकोट की पारी लड़खड़ा गई और एक के बाद एक विकेट गिरता गया। 19वें ओवर में टीम का अंतिम विकेट गिरा, और टीम 166 रनों के बड़े अंतर से हार गई।
विज्ञापन
एनसीसी के स्पिनर गेंदबाजों ने ठाकराकोट के बल्लेबाजों को खुल कर खेलने का मौका नहीं दिया। गेंदबाज बलबीर सिंह ने चार जबकि विजयपाल सिंह ने दो विकेट चटकाए। रमणीक जंबाल, देव करण सिंह व अर्जुन ने भी एक एक विकेट लिया। बेहतरीन पारी के बाद शानदार गेंदबाजी के लिए रमणीक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में आशीष शर्मा व गौतम कुंडल ने अंपायर तथा अजय ने कमेंटेटर की भूमिका निभाई।