{"_id":"6227a07d81e88754283f0a53","slug":"cricket-competetion-reasi-news-jmu255340264","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंस के हरफनमौला खेल से जीता नारायणा क्रिकेट क्लब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिंस के हरफनमौला खेल से जीता नारायणा क्रिकेट क्लब
विज्ञापन
रियासी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में सर्वक्ष्रेष्ठ खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए आयोजक।
- फोटो : REASI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही अरुण वर्मा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को खेले गए मैच में नारायणा क्रिकेट क्लब ने हिंदुस्तान क्लब को 24 रनों से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
नारायणा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 150 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए। इसमें बल्लेबाज विकास ने सर्वाधिक 33 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा बल्लेबाज प्रिंस ने 32 व अरुण ने 29 रन बनाए। टीम को 16 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। इसमें हिंदुस्तान क्लब की ओर से गेंदबाज गिरीश व अलफराज ने दो-दो और हैप्पी ने एक विकेट लिया।
नारायणा क्लब से मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिंदुस्तान क्लब की टीम आठ विकेट खोकर 20 ओवरों में 126 रन ही बना सकी। इस तरह हिंदुस्तान क्लब ने यह मुकाबला 24 रनों से गंवा दिया। इसमें बल्लेबाज कमलजीत ने 39 और हैप्पी ने 30 रनों का योगदान दिया। वहीं, टीम को 12 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। नारायणा टीम के गेंदबाज प्रिंस, अजीत व राहुल ने दो-दो विकेट झटके। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले नारायणा टीम के हरफनमौला खिलाड़ी प्रिंस को मैन ऑफ द मैच चुना गया।