फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cricket

कटली को हरा कर नैलेऊ की टीम फाइनल में

विज्ञापन
cricket
बिलावर। उप जिला के कटली में चल रही टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में नैलैऊ ने कटली टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। दूसरा सेमीफाइनल शुक्रवार को बगगन और बिलावर हायर सेकेंडरी स्कूल की टीमों के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

वीरवार को हुआ क्वार्टर फाइनल मुकाबला हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावर और मडून के मध्य हुआ। 10 ओवर के इस मैच में बिलावर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 120 रन बनाए। मडून के गेंदबाज चरणजीत ने चार विकेट चटकाए और हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावर की तरफ से केवल ने सर्वाधिक 48 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

121 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मडून की टीम के सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत दी, लेकिन बाद में टीम 10 ओवर में 108 रन सिमट गई। इस प्रकार बिलावर हाई सेकेंडरी स्कूल की टीम ने 12 रन से मैच जीत लिया। 48 रन बनाने के लिए केवल को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। आयोजक सरपंच मक्खन जमोड़िया, नायब सरपंच संजय कुमार और दिलक सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल खेलने के बाद प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला भी खेला जाएगा। इसके बाद विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed