आईबी से लगे इलाकों में घुसपैठ कर सकते हैं आतंकी: डीआईजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान से सटी अंतरराष्ट्रीय (आईबी) से लगे इलाकों में आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज के डीआईजी अशकूर वानी ने बताया कि हमारे पास पक्की सूचना है कि पाकिस्तान से घुसपैठ कर आतंकी अखनूर से लेकर कठुआ क्षेत्र में कोई बड़ी वारदात कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि पिछले एक माह में कठुआ और सांबा क्षेत्र के लिए तीन बार अलर्ट जारी किया गया है। हमले की आशंका को देखते हुए सेना, सीमा सुरक्षा बल और पुलिस के जवान लगातार सतर्क है।
सीमा के साथ-साथ जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे और रेलवे ट्रैक पर भी कड़ी निगरानी के अलर्ट जारी किए गए हैं। चार दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के सांबा स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा के दौरे को ध्यान में रखते हुए भी हाई अलर्ट किया गया था।
मोदी के विदेश जाते ही आतंकी हो जाते है सक्रिय
इस दौरान आईजीपी और डीआईजी ने बाकायदा सीमावर्ती तीन जिलों के उच्च पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें अतिरिक्त सतर्कता बरतने के आदेश दिए थे।
डीआईजी वानी ने कहा कि लखनपुर से लेकर जम्मू तक भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा का क्षेत्र हमेशा से ही अतिसंवेदनशील रहा है। इन क्षेत्रों में पिछले कुछ आतंकी हमलों को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जाती है। घुसपैठ होने वाले तमाम मार्गों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी विदेश यात्रा पर रहते हैं तो जम्मू-कश्मीर से लगी भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) और लाइन आफ कंट्रोल (एलओसी) पर आतंकी हरकतें बढ़ जाती हैं। इसका मुख्य उद्देश्य मोदी के दौरे के समय आतंकी खुद को सुर्खियों में बनाए रखना चाहते हैं। अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर हैं।