फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   creasing the number of flights at Srinagar International Airport

श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बढ़ेगी उड़ानों की संख्या

Thu, 04 Sep 2014 01:59 AM IST
Updated Thu, 04 Sep 2014 01:59 AM IST
विज्ञापन
creasing the number of flights at Srinagar International Airport

अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे की मरम्मत का काम पूरा हो जाने से उड़ानों का समय शाम सात बजे तक बढ़ा दिया गया है। अब तक शाम साढ़े चार बजे तक ही एयरपोर्ट से विमान आ जा सकते हैं। इससे उम्मीद जगी है कि उड़ानों की संख्या बढ़ेगी।

विज्ञापन


विंटर सीजन से पहले मरम्मत पूरा होने से पर्यटन उद्योग जगत में खुशी की लहर है। उद्योग से जुड़े लोगों का मानना है कि इससे पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


भारतीय वायु सेना ने श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे की मरम्मत का काम पूरा कर लिया। एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया श्रीनगर हवाई अड्डे के निदेशक केएस राओ ने अमर उजाला को बताया कि रनवे का कार्य पूरी तरह संपन्न हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उड़ानों का समय अब होगा शाम सात बजे तक

creasing the number of flights at Srinagar International Airport

उड़ान के लिए अब पूरा रनवे उपयोग में लाया जा सकता है। पूरा 12,000 स्क्वायर फीट का रनवे लैंडिंग तथा टेकऑफ के लिए प्रयोग में लाया जा सकता है। यह भी जानकारी दी कि अब से उड़ानों का समय शाम 7 बजे तक बढ़ा दिया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा उड़ानें यहां आ सकें।

मरम्मत कार्य के दौरान उड़ानों के समय को कम कर शाम 4:30 बजे तक कर दिया गया था, जिसके कारण कई कंपनियों के उड़ानों में कमी कर दी गई थी। पर्यटन से जुड़े लोगों के अनुसार इससे उन्हें काफी नुकसान हुआ, लेकिन अब उड़ानों के समय में बढ़ोतरी होने से पर्यटन को गति मिलेगी।

टूर एंड ट्रैवल कंपनी चला रहे मुस्तफा के अनुसार आने वाले समय में विंटर सीजन शुरू होगा। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। रनवे की मरम्मत का कार्य एमएम शाल इंजीनियर्स एंड कांट्रैक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड  को दिया गया था। कंपनी के निदेशक माजिद मुजफ्फर शाल के अनुसार समय को ध्यान में रखते हुए उनकी टीम ने दो महीनों में ही कार्य पूरा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed