फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cow gets admit card for professional course test in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर में गाय को जारी हुआ एंट्रेंस एग्जाम का प्रवेश-पत्र

Sun, 03 May 2015 06:48 PM IST
Updated Sun, 03 May 2015 06:48 PM IST
विज्ञापन
cow gets admit card for professional course test in Jammu and Kashmir

जम्मू कश्मीर के बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जाम का एक अजीब कारनामा सामने आया है। बोर्ड ने पालीटेक्निक परीक्षा के लिए एक गाय को प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। इस गाय की ओर से बाकायदा फीस की राशि भी अदा की गई है।

विज्ञापन


गाय के लिए परीक्षा में बैठने की सीट भी आवंटित की गई है। मामला पकड़ में आने के बाद रियासत सरकार ने जांच शुरू कर दी है। पूरे प्रकरण पर चुटकी लेते हुए पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि उन्हें उस वक्त का इंतजार है जब गाय परीक्षा में बैठेगी।
विज्ञापन


नेशनल कांफ्रेंस के नेता जुनेद अजीम मट्टू ने कटाक्ष करते हुए इसे शिक्षा व्यवस्था में अद्भुत सुधार की संज्ञा दी। घटना तब चर्चा में आई जब जम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस के प्रवक्ता जुनेद अजीम मट्टू ने ट्विटर पर एक एडमिट कार्ड की फोटो अपलोड  की जिसमें गाय की तस्वीर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलॉट हुई सीट भी

cow gets admit card for professional course test in Jammu and Kashmir
जुनेद द्वारा जो एडमिट कार्ड अपलोड किया गया था उसके अनुसार अगले हफ्ते बीओपीईई (बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेस एक्जामिनेशंस) की होने वाली परीक्षा के लिए एक गाय के नाम पर एडमिट कार्ड जारी किया गया है।

बीओपीईई ने पालीटेक्निक के लिए होने वाले एंट्रेंस एग्जाम के लिए काचिर गाय (भूरी गाय) के नाम पर एडमिट कार्ड जारी किया है जिसमें गाय के पिता का नाम गूरा दंड (लाल सांड) बताया गया है।

इसमें जन्मतिथि 1 जनवरी, 1997 बताई गई है। परीक्षा में बैठने वाली गाय का रोल नंबर 257394 है जिसे 10 मई को होने वाले एंट्रेंस एग्जाम में गवर्नमेंट डिग्री कालेज, बेमिना में बैठने के लिए एक सीट आवंटित की गई है।

गाय की ओर से फीस का हुआ बाकायदा भुगतान

cow gets admit card for professional course test in Jammu and Kashmir

ट्विटर पर जुनेद ने लिखा है कि बीओपीईई ने यह अनुक्रमांक पर्ची जांच के बाद गाय के नाम पर जारी की है। मेरे पास आवेदक ‘काचिर गाय’ के लिए प्रोविजनल कन्फर्मेशन पेज के साथ-साथ उसने बीओपीईई को जो भुगतान किया उसका ब्योरा भी है।

मट्टू ने दावा किया है कि राज्य सरकार के आदेश पर अब बीओपीईई की साइट से एडमिट कार्ड के रिकॉर्ड वापस ले लिए गए हैं। उन्होंने शिक्षा मंत्री नईम अख्तर से कहा कि उनके आने से शिक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करने वाली प्रगति हो रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर पर लिखा कि यह बहुत बढि़या है, मैं काचिर गाय के परीक्षा में उपस्थित होने की कामना करता हूं। उन्होंने यह भी लिखा कि इस मामले में आरटीआई दायर कर परीक्षा में बैठने वाली गाय के दस्तावेजों की जानकारी हासिल की जा सकती है।

सॉफ्टवेयर की वजह से हुई ये गड़बड़ी

cow gets admit card for professional course test in Jammu and Kashmir

बीओपीईई के कंट्रोलर फारूक अहमद मीर के अनुसार अधिकारियों के पास ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कुछ नहीं है। सारे आवेदन अब आनलाइन भरे जाते हैं। फोटो की पहचान करने का एक सॉफ्टवेयर होता है जो मानव चेहरे और पशु की तस्वीर के बीच अंतर नहीं कर सकता। एडमिट कार्ड पर उनके हस्ताक्षर पर के बारे में उन्होंने कहा कि सिस्टम जनरेटेड हस्ताक्षर हैं।

शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने कहा कि यह बड़ी चूक है जिसको लेकर जांच होगी। उन्होंने कहा कि वह बीओपीईई के चेयरमैन से इसको लेकर पूछताछ करेंगे। इस पूरे घटनाक्रम को अब्दुल रशीद भट ने सिस्टम की जांच के लिए अंजाम दिया। उनका कहना है कि सिस्टम को चेक करने के लिए उन्होंने ऐसा किया था।

उन्होंने पूरी प्रक्रिया सही तरीके से पूरी की तो उन्हें गाय के नाम से एडमिट कार्ड पाने में सफलता हासिल हुई। इस पर कार्रवाई के बारे में पूछने पर भट ने कहा कि उनके पास बैंक रसीद आदि सब दस्तावेज हैं जो विभाग की खामियां उजागर करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed