फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Covid

बिना जांच अस्पताल में नहीं मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
Covid
रियासी। माड़ी स्थित जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों के साथ उनके तीमारदारों को बिना रैपिड टेस्ट कराए प्रवेश नहीं मिलेगा। जिला अस्पताल के कुछ कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण पाए जाने के बाद यह फैसला किया गया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट व एक लिपिक को संक्रमित पाया गया। बाद में उनको आइसोलेट कर दिया गया। अस्पताल में आने वाले लोगों से संक्रमण के बढ़ने की आशंका को देखते हुए ओपीडी तथा आपातकालीन वार्ड के बाहर रैपिड टेस्ट शुरू किए गए। अस्पताल प्रशासन के अनुसार आने वाले मरीज का कोविड टेस्ट होना तो अनिवार्य है ही, उसके साथ आने वाले किसी बाहरी व्यक्ति से संक्रमण न फैले इस के लिए यह फैसला किया गया है।
विज्ञापन

मुुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव शर्मा ने बताया कि जिले में कुछ दिनों से संक्रमण के मामले बढ़े हैं। श्री माता वैष्णो देवी में भी कुछ लोग संक्रमित पाए गए हैं। एहतियातन तौर पर अस्पताल में आने वाले लोगों के रैपिड टेस्ट शुरू किए गए हैं, ताकि किसी के संक्रमित पाए जाने पर उसको आइसोलेट कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जिले में उड़ रही नियमों की धज्जियां
रियासी। त्योहारी सीजन बीतने के बाद संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। जिला प्रशासन मास्क का नियमित उपयोग करने को कहा रहा है। बाजारों में या सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ से परहेज करने की सलाह दी गई है। बावजूद इसके नगर व अन्य स्थानों पर एसओपी के निर्देशों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। वहीं, कुछ लोग वैक्सीन दूसरी डोज लेने से भी परहेज कर रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार जिले में 26 हजार लोग अब तक दूसरी डोज से वंचित हैं। जिनसे टीकाकरण करवाने की अपील की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed