{"_id":"9f66b17fc6280256d9e6f8c29c818460","slug":"court-resumes-security-for-azads-sister-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलाम नबी आजाद की बहन को फिर मिलेगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलाम नबी आजाद की बहन को फिर मिलेगी सुरक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 15 May 2015 02:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद की बहन शकीला बेगम की सुरक्षा वापस लेने के मामले में दायर याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने गृहसचिव, डीजीपी और एडीजीपी सिक्योरिटी को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब मांगा है।
विज्ञापन
साथ ही डीजीपी और एडीजीपी को निर्देश दिए कि तब तक याचिकाकर्ता को दो पीएसओ नियुक्त किए जाएं। कोर्ट के आदेश की अनुपालन रिपोर्ट एक सप्ताह में पेश करने को कहा।
विज्ञापन
दायर याचिका में कहा गया कि वह पूर्व मुख्यमंत्री आजाद की छोटी बहन है और उनके भाई के सक्रिय राजनीति में रहने के कारण उनके परिवार को पिछले तीन दशक से जान से मारने की धमकी मिली हुई है, लेकिन प्रतिवादी ने उनकी सुरक्षा में लगे पीएसओ को 20 अप्रैल, 2015 से हटा लिया।
विज्ञापन
उनकी सुरक्षा हटने से राष्ट्र विरोधी ताकतों से उन्हें खतरा बढ़ जाएगा। तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए प्रतिवादी को सुरक्षा वापस बहाल करने के निर्देश दिए जाएं। नोटिस में कहा गया कि किस आधार पर याचिकाकर्ता की सुरक्षा हटाई गई।