{"_id":"5919a7124f1c1b685df2296a","slug":"court-of-enquiry-in-jeep-case-still-underway-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरी को जीप में बांधकर घुमाने के मामले की जांच अब भी जारी: सेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरी को जीप में बांधकर घुमाने के मामले की जांच अब भी जारी: सेना
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Tue, 16 May 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
युवक को जीप पर बांधकर घुमाने का मामला
- फोटो : फाइल फोटो
कश्मीर में पिछले दिनों पत्थरबाज को जीप पर बांधकर घुमाने के मामले की जांच अब भी जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स में सेना के मेजर को क्लीन चिट दिए जाने की खबरों के बाद सेना की ओर से इस बारे में पुष्टि की गई है।
विज्ञापन
सैन्य प्रवक्ता राजेश कालिया ने अमर उजाला से विशेष बातचीत करते हुए बताया कि मीडिया रिपोर्ट्स में कश्मीरी पत्थरबाज को जीप पर बांधकर घुमाए जाने के मामले में मेजर को क्लीनचिट दिए जाने की खबरें अटकलों पर आधारित हैं।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने कहा कि उक्त मामले में सेना की ओर से बनाए गए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी की जांच अब भी जारी है जो कि अब तक पूरी नहीं हुई है। गौरतलब है कि मीडिया रिपोर्ट्स में कश्मीर घाटी में पिछले दिनों पत्थरबाज को सेना की जीप पर बांधकर घुमाए जाने के मामले में मेजर को क्लीनचिट दिए जाने की खबरें आई थी जिसके बाद सेना की ओर से इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दी गई है।
विज्ञापन