{"_id":"6414d24b6270d8565b06ed34","slug":"court-news-jammu-news-c-10-jam1008-71396-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा वकील शार्टकट का सहारा न लें, पेशेवर वकील के लिए कड़ी मेहनत करें: मुख्य न्यायाधीश (फोटो पीएच वन में)","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा वकील शार्टकट का सहारा न लें, पेशेवर वकील के लिए कड़ी मेहनत करें: मुख्य न्यायाधीश (फोटो पीएच वन में)
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जम्मू ने मुख्य न्यायाधीश एन कोटीश्वर सिंह को सम्मामिन करने के लिए शुक्रवार कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर पुलिस, हाईकोर्ट और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बार के प्रधान एडवोकेट विक्रम शर्मा ने कोटीश्वर की जीवनी प्रकाश डाला और उनके बारे जानकारी दी। उन्होंने मुख्य न्यायाधीश के विनम्र और डाउन-टू-अर्थ स्वभाव के बारे में बताया। कहा कि मुख्य न्यायाधीश के सकारात्मक और रचनात्मक दृष्टिकोण से एसोसिएशन के सदस्यों की उम्मीदें बहुत बढ़ गई हैं। उन्होंने तर्क दिया कि नए मुख्य न्यायाधीश द्वारा परिवार के नए मुखिया की भूमिका ग्रहण करने से वकीलों की कठिनाइयों और शिकायतों का शीघ्र निवारण होगा।
वहीं एन. कोटेश्वर सिंह ने जोर देकर कहा कि युवा वकीलों को अधीरता से प्रेरित शॉर्ट-कट का सहारा नहीं लेना चाहिए, क्योंकि पेशेवर वकीलों के रूप में उभरने के लिए युवाओं को कड़ी मेहनत करनी होगी और समाज के बीच खुद को पहचान दिलानी होगी। युवा वकीलों को अपने करियर में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए हमेशा वरिष्ठों से मार्गदर्शन लेना चाहिए। उन्होंने एसोसिएशन के सदस्यों को आश्वासन दिया कि वह वकीलों की लंबे समय से लंबित मांगों/कठिनाइयों का समाधान सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करेंगे। कार्यक्रम मे मंडलायुक्त रमेश कुमार, एडीजीपी मुकेश सिंह, एसएसपी चंदन कोहली, जिला उपायुक्त अवनी लवासा, नगर निगम आयुक्त राहुल यादव समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।
वकीलों को लाइफटाइम सम्मान देगी बार
एडवोकेट विक्रम शर्मा ने बताया कि बार एसाेसिएशन ने एक पहल शुरू की है, जिसमें वरिश्ठ वकीलों को सम्मानित किया जाएगा। जिन वकीलों ने अपना पूरा जीवन इस क्षेत्र में दे दिया। उनको यह सम्मान मिलेगा। पहल के पहले वकील के रूप में डी आर खजुरिया को सम्मानित किया गया। खजुरिया ने वकाल में 60 वर्ष दिए हैं।