{"_id":"66455bafdca97e62790b10f6","slug":"court-news-jammu-news-c-10-jam1008-361043-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पाकिस्तान से हथियारों की सप्लाई लेने के मामले में एक और ओजीडब्ल्यू पर चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पाकिस्तान से हथियारों की सप्लाई लेने के मामले में एक और ओजीडब्ल्यू पर चार्जशीट
विज्ञापन
राजबाग थाने में दर्ज मामले में नौ आरोपी किए जा चुके गिरफ्तार, एनआईए कर रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। ड्रोन के जरिये पाकिस्तान से हथियार, गोला बारूद मंगवाकर आतंकियों तक पहुंचाने के मामले में एनआईए ने एक और आतंकी मददगार को सूचिबद्ध किया है। जाकिर हुसैन उर्फ सोनू इस मामले में 10वां आरोपी है। इसके पहले मुख्य आरोपी फैजल मुनीर समेत नौ आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनके खिलाफ एनआईए अदालत में चार्जशीट दायर कर चुकी है। अब सप्लीमेंटरी चार्जशीट दायर की गई है। इसमें जाकिर को शामिल किया गया है। बता दें कि वर्ष 2022 में पाकिस्तान से आए एक ड्रोन को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था। इसमें हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया। कठुआ के राजबाग पुलिस थाने में इसे लेकर मामला दर्ज किया गया। जांच एनआई को सौंपी गई। इस मामले का मुख्य आरोपी जम्मू का रहने वाला फैजल मुनीर है, जबकि उसके साथ आठ आरोपी और पकड़े गए हैं। अब जाकिर का नाम सामने आया है। वह भी हथियारों की सप्लाई में शामिल है। ये लोग आतंकी संगठन लश्कर-ए ताइबा के लिए काम करते हैं। पाकिस्तान में बैठा आतंकी कमांडर सज्जाद गुल इनको हथियार भेजता था।