{"_id":"663f242fa6e57c490d05bf21","slug":"court-news-jammu-news-c-10-jam1008-357700-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हाईकोर्ट में अपील दायर करने पर अंग्रेजी में ट्रांसलेशन की प्रति लगानी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हाईकोर्ट में अपील दायर करने पर अंग्रेजी में ट्रांसलेशन की प्रति लगानी होगी
विज्ञापन
जम्मू। हाईकोर्ट में दायर होने वाली अर्जियों के साथ अंग्रेजी की ट्रांसलेशन वाली एक प्रति भी लगानी होगी। इससे पहले अंग्रेजी को छोड़कर अन्य भाषाओं के दस्तावेज अर्जियों के साथ लगाए जाते थे। खासकर उर्दू भाषा के दस्तावेजों को लेकर खासी दिक्कत आती थी, क्योंकि मौजूदा समय में बहुत से जजों और वकीलों को उर्दू भाषा का ज्ञान नहीं है। ऐसे में जब किसी अर्जी के साथ ऐसा कोई दस्तावेज लगकर साथ आता था तो उसे पढ़ने में परेशानी होती थी। अब अंग्रेजी को छोड़कर बाकी किसी भी भाषा का दस्तावेज लगाने पर उसके साथ अंग्रेजी में अनुवाद करके लगाना होगा।
जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से इसे लेकर एक आदेश भी जारी किया है। वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश चौधरी का कहना है कि इससे उन वकीलों को अपने केस लड़ने में आसानी होगी जिन्हें उर्दू नहीं आती। एडवोकेट उमेश शर्मा का कहना है कि इससे जजों और वकीलों दोनों को ही लाभ मिलेगा।
राजीव गुप्ता को अतिरिक्त पदभार
जम्मू-कश्मीर विशेष न्यायाधिकरण श्रीनगर के न्यायिक मेंबर का राजीव गुप्ता को अतिरिक्त पदभार दिया गया है। इस समय राजीव गुप्ता विशेष न्यायाधीकरण जम्मू के न्यायिक मेंबर हैं।