फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   court news

केएएस अफसर की संपत्ति अटैच करने का आदेश रद्द

विज्ञापन
court news
जम्मू। एंटी करप्शन कोर्ट के स्पेशल जज ने केएएस अधिकारी नूर आलम की अटैच की गई संपत्ति के आदेश को रद्द कर दिया है। जज मोहन सिंह ने कहा कि जांच अधिकारी संपत्ति अटैच करने के मामले में कोई पुख्ता दस्तावेज और आधार पेश नहीं कर पाए हैं। लिहाजा संपत्ति को अटैच करने का आदेश रद्द किया जा रहा है। हां जांच अधिकारी स्वतंत्र हैं कि वह दोबारा से ऐसा करने का कोई पक्का आधार और कारण लाएं। नूर आलम पर राजोरी, पुंछ और रियासी में ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से बड़े स्तर पर फलैक्स बोर्ड लगाकर खर्चा करने का केस दर्ज हुआ था। जब मामला एंटी करप्शन के पास पहुंचा तो जांच में पाया गया कि आलम के पास आय से अधिक और बड़े स्तर पर संपत्ति है।
विज्ञापन

ठेकेेदार की अर्जी खारिज
जम्मू। ठेकेदार अपने खारिज ठेके को लेकर यह दावा नहीं कर सकता कि ठेके के लिए जरूरी आदेश ऑनलाइन नहीं थे। एक ठेकेदार की इस मामले से संबंधित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह बात हाईकोर्ट के जज रजनीश ओसवाल ने कही। मोहम्मद शफी खान ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। 2014 में जगीर नाड़ नाल के दोनों तरफ संरक्षण दीवार बनाने का ठेका दिया गया था। टेंडर में साफ था कि जो 15 फीसदी कम बोली लगाएगा और 5 फीसदी सीडीआर भी देगा उसे ठेका मिलेगा, लेकिन अपीलकर्ता ने अपने दस्तावेज में पर 5 फीसदी सीडीआर नहीं लगाई। लिहाजा उसकी बोली खारिज कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed