{"_id":"5f1744628ebc3e63df42186f","slug":"court-jammu-city-news-jmu2148330142","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी जमीनों पर कब्जे के मामले में आरबी ट्रस्ट को पक्ष बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी जमीनों पर कब्जे के मामले में आरबी ट्रस्ट को पक्ष बनाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। प्रदेश में करीब 20 लाख कनाल सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के मामले में दायर जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई की। पूर्व मंत्री लाल सिंह के आरबी ट्रस्ट को भी हाईकोर्ट ने इस मामले में पक्ष बनाया है। मामले में 18वां पक्ष बनाते हुए तीन हफ्तों के भीतर हलफनामा दायर कर आरबी ट्रस्ट से जवाब मांगा है। लाल सिंह की पत्नी कांता अंदोत्रा जो आरबी ट्रस्ट की अध्यक्ष भी हैं ने हाईकोर्ट में आवेदन दिया था। जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। चीफ जस्टिस गीता मित्तल और जस्टिस संजय दार वाली खंडपीठ ने मंगलवार को मामले पर सुनवाई की।
बता दें कि प्रदेश की 20 लाख कनाल जमीन पर राजनेताओं, पुलिस अफसरों, नौकरशाहों और माफियाओं का कब्जा है। लाल सिंह के आरबी ट्रस्ट पर भी 316 कनाल जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप है। सीबीआई भी इस मामले में जांच कर रही है। कुछ दिन पहले सीबीआई की ओर से लाल सिंह के आरबीआई ट्रस्ट के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की थी। आरोप है कि लाल सिंह ने वन मंत्री रहते हुए बड़े स्तर पर सरकारी जमीन पर कब्जा किया है। उनकी पत्नी के नाम पर आरबी ट्रस्ट बनाया। ट्रस्ट के पास 316 कनाल से अधिक जमीन है।