श्रीनगर लोकसभा उपचुनावः फारूक अब्दुल्ला दो हजार वोटों से आगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर लोकसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआत रुझानों के मुताबिक, नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रत्याशी फारुक अब्दुल्ला पीडीपी उम्मदीवार से लगभग दो हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। बता दें कि श्रीनगर सीट के लिए 38 बूथों पर हुए पुनर्मतदान में अलगाववादियों और आतंकियों के वोट बहिष्कार किया था। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुए मतदान में 27 बूथों पर एक भी वोट नहीं पड़े थे। मतदान प्रतिशत गिरकर 2.02 फीसदी पर पहुंच गया।
ये भी पढ़ें-श्रीनगर लोकसभा उपचुनाव: 38 बूथों में से 27 बूथों पर नहीं पड़े एक भी वोट
इससे पहले 9 अप्रैल को हुए उपचुनाव में भारी हिंसा के मद्देनजर कई इलाकों में धारा 144 लगाया गया था। इसके बावजूद कुछ हिस्सों में पत्थरबाजी की घटनाएं हुईं। सुरक्षा बलों ने पत्थरबाजों को खदेड़ दिया।
खानसाहिब विधानसभा में एक भी वोट नहीं पड़े थे। बडगाम में तीन और चरारे शरीफ विधानसभा में 84 मत पड़े। बीरवाह विधानसभा में सबसे अधिक 361 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। चाडूरा में 261 मतदाता वोट डालने पहुंचे। बडगाम विधानसभा में 7122 में से तीन मत पड़े। छह बूथों पर एक भी वोट नहीं पड़े।
Srinagar Lok Sabha bypoll: National Conference's Farooq Abdullah leading by 2,000 votes over PDP's Nazir Ahmad Khan pic.twitter.com/Hp1eMrbZKa
— ANI (@ANI_news) April 15, 2017
Srinagar Lok Sabha bypoll: National Conference's Farooq Abdullah leading by 986 votes over PDP's Nazir Khan (file pic) pic.twitter.com/BBir5i091J
— ANI (@ANI_news) April 15, 2017