{"_id":"71a6f0584a6b56d05bbea42054c2d774","slug":"corruption-in-jammu-municipal-corporation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महीना देने वालों पर निगम मेहरबान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महीना देने वालों पर निगम मेहरबान
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 11 Mar 2015 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ही जगह पर अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर निगम टीम के सदस्यों द्वारा पक्षपात किया जा रहा है। उन लोगों के सामान को हाथ तक नहीं लगाया जाता, जो नगर निगम को दायें बायें से महीना दे रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसा कहना है, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, जानीपुर, छन्नी हिम्मत और कनाल रोड के दुकानदारों का। यही नहीं, अधिकतर थानों के बाहर रेहड़ी-फड़ी देखी जा सकती है, जो थाना प्रभारी की आड़ में चलता है।
विज्ञापन
नगर निगम के खिलाफ वर्जी विंग की टीम ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया और बीस हाकरों को वहां से हटाया। बाकी फड़ी वालों के सामान को हाथ तक नहीं लगाया।
विज्ञापन
इसी तरह से छन्नी हिम्मत मार्केट में खिलाफ वर्जी विंग की टीम अन्य दुकानदारों को छोड़कर एक जनरल स्टोर की दुकान पर बार बार कार्रवाई करती है। इसी तरह से ज्यूल चौक नाले से कई लोग रेहड़ी फड़ी लगाकर बैठे हैं, जिन पर कभी कोई कार्रवाई नहीं होती है।
सूत्रों की माने तो इलाके के एसएचओ और निगम मुलाजिम की मिलीभगत के साथ यह काम हो रहा है। उधर, चीफ खिलाफ वर्जी अफसर राजेश गुप्ता के मुताबिक ऐसा कुछ नहीं है। जहां-जहां से शिकायतें आती हैं, वहां पर कार्रवाई को अंजाम दिया जाता है।