{"_id":"ae6b754ecee7651650121d0178ee65ca","slug":"correction-class-will-start-soon-in-jammu-and-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में जल्द शुरु होंगी करेक्शन क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में जल्द शुरु होंगी करेक्शन क्लास
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 20 Sep 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी स्कूलों में शिक्षा हासिल कर रहे पढ़ने में कमजोर विद्यार्थियों को लेकर शिक्षा विभाग और सरकार गंभीर है। मुख्यमंत्री ने शिक्षा मंत्री को कमजोर बच्चों की पढ़ाई में सुधार को लेकर करेक्शन क्लासेज चलाने को कहा है।
विज्ञापन
पूरे राज्य में 24000 से ज्यादा सरकारी स्कूल हैं। इसके बावजूद सरकारी स्कूलों में पढ़ने में कमजोर विद्यार्थी सामने आ रहे हैं।
स्कूलों में शिक्षक इन विद्यार्थियों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिसके कारण यह विद्यार्थी पढ़ाई में ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाते हैं, लेकिन सरकार इसको लेकर काफी गंभीर है।
विज्ञापन
सरकार चाहती है कि इन विद्यार्थियों के पढ़ने की कमजोरी को हलके में न लेकर सुधार किया जाए और इसके लिए स्कूल में करेक्शन क्लास चलाई जाएं।
मुख्यमंत्री ने विशेष तौर पर इसको लेकर जोर दिया है और शिक्षा मंत्री और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने को कहा है।