फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coronavirus vaccination and black fungus in jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर: 100 नए कोरोना संक्रमित मिले, एक और ब्लैक फंगस का मामला, आंकड़ा 43 पहुंचा

Thu, 19 Aug 2021 02:06 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 19 Aug 2021 02:06 PM IST
सार

प्रदेश में 18 से अधिक आयु वर्ग (सिटीजन) में 6573497 लोगों को टीकाकरण किया गया है, जबकि फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर और सिटीजन वर्ग में अब तक 7281471 लोगों को टीकाकरण किया गया है। टीकाकरण अभियान को तेज किया गया है।

विज्ञापन
coronavirus vaccination and black fungus in jammu kashmir
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में कोविड महामारी के साथ ब्लैक फंगस के मामलों का आना जारी है। प्रदेश में बुधवार को एक और ब्लैक फंगस का मामला मिला। इससे अब तक जम्मू-कश्मीर में 43 लोग ब्लैक फंगस से पीड़ित हो चुके हैं, जिसमें कई लोगों की जान चली गई है। इस बीच प्रदेश में 100 नए कोविड के संक्रमित मामले मिले। राहत यह रही कि प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 132 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं। जीएमसी राजोरी में एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है। 

विज्ञापन


प्रदेश में जिला रियासी, रामबन, पुंछ, कठुआ में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला है। जिला किश्तवाड़ में 5, सांबा में 1, डोडा में 6, राजोरी में 5, उधमपुर में 4, जम्मू में 5 और श्रीनगर में सर्वाधिक 24 नए मामले मिले हैं। राजधानी श्रीनगर में लगभग दैनिक आधार पर सर्वाधिक मामले मिल रहे हैं। वहीं, 45 से अधिक आयु वर्ग में अनुमानित आबादी पर अब तक 99.75 फीसदी आबादी को टीकाकरण किया जा चुका है। इस वर्ग में प्रदेश के 16 जिलों में 100 फीसदी टीकाकरण करने का दावा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed