{"_id":"5e75f85d8ebc3e78b71306d4","slug":"coronavirus-three-kashmiri-students-ran-away-from-isolation-ward-aligarh-caught-in-baramulla","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरसः तीन कश्मीर छात्रों की वजह से यूपी में मचा हड़कंप, बारामुला प्रशासन ने खोज निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरसः तीन कश्मीर छात्रों की वजह से यूपी में मचा हड़कंप, बारामुला प्रशासन ने खोज निकाला
Sat, 21 Mar 2020 04:49 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 21 Mar 2020 04:49 PM IST
सार
अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज स्थित कोरोना आइसोलेशन वार्ड से जम्मू-कश्मीर के तीन रिसर्च स्कॉलर गुरुवार रात लापता हो गए थे। उनके कश्मीर पहुंचने की सूचना मिलते ही पुलिस ने उनकी तलाश शूरू की, जिन्हें बारामुला प्रशासन ने खोज लिया है। चिकित्सक तीनों छात्रों की घर पर ही निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
आइसोलेशन कक्ष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज स्थित कोरोना आइसोलेशन वार्ड से जम्मू-कश्मीर के तीन रिसर्च स्कॉलर गुरुवार रात लापता हो गए थे। उनके कश्मीर पहुंचने की सूचना मिलते ही पुलिस ने उनकी तलाश शूरू की, जिन्हें बारामुला प्रशासन ने खोज लिया है। चिकित्सक तीनों छात्रों की घर पर ही निगरानी कर रहे हैं। डिप्टी कमिश्नर बारामुला डॉ. जीएन इटू ने बताया कि तीनों को फिर से आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जाएगा।
विज्ञापन
बारामुला निवासी और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के तीन छात्रों को जेएन मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। तीनों छात्र गुरुवार को लापता हो गए थे। उनके मोबाइल बंद होने के कारण हड़कंप मच गया था। तब से प्रशासन उनकी तलाश कर रहा था।
विज्ञापन
अलीगढ़ प्रशासन ने बारामुला में अधिकारियों और छात्रों के परिवारीजनों से संपर्क किया। डिप्टी कमिश्नर बशीर अहमद ने बताया कि छात्रों के घर चिकित्सकों की टीम भेजी गई थी। तीनों की घर पर ही निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
ये तीनों छात्र चार से नौ मार्च के बीच यूएई से लौटे हैं। इन्हें18 मार्च को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। 19 की रात करीब 9.45 बजे ये लापता हो गए। इसका खुलासा उस समय हुआ जब ताइवान से 14 मार्च को लौटे एक रिसर्च स्कॉलर ने गुरुवार रात लिखकर दिया कि वह अनंतनाग स्थित अपने घर जाना चाह रहा है। हालांकि तीनों छात्रों में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई थी।