फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus Jammu Kashmir news in hindi, people will get two months ration together If situation not in control

कोरोना वायरस जम्मू-कश्मीरः अगर हालात खराब रहे तो एक साथ मिलेगा दो महीने का राशन

Fri, 27 Mar 2020 07:09 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 27 Mar 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Jammu Kashmir news in hindi, people will get two months ration together If situation not in control
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

आने वाले महीने में भी अगर कोरोना से हालात खराब रहे तो लोगों को एक साथ दो माह का राशन सरकारी डिपो से मुहैया करवाया जाएगा। डिपो तक राशन की खेप पहुंच गई है। हर माह दस तारीख तक राशन के लिए औपचारिकताएं पूरी होती थीं और बीस तारीख तक राशन डिपो में पहुंचता था। इस बार राशन के लिए औचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। अब इसके वितरण के लिए आदेश की प्रतीक्षा की जा रही है।

विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अनुसार जरूरत के हिसाब से लोगों को राशन मुहैया करवाया जाएगा। राशन की कोई किल्लत नहीं है। विपरीत परिस्थितियों में एक साथ दो महने का राशन लोगों को मिलेगा। अगर हालात सामान्य हो गए तो लोगों को एक माह का राशन डिपो से मिलेगा। राशन पहली अप्रैल तक मुहैया करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन


घरों तक पहुंचाया जाएगा राशन
कोरोना संक्रमण फैलने पर लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाएगा। इस सूरत में विभाग लोगों के घरों तक राशन पहुंचाएगा। इसके लिए भी तैयारी जोरों पर चल रही है। राशन उपभोक्ताओं का विवरण चेक किया जा रहा है। कुछ आपूर्ति के हिसाब से राशन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के सूत्रों के अनुसार सरकारी आदेश आने का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल राज्यपाल प्रशासन की ओर से तैयारी करने के आदेश मिले हैं। इस पर लगभग काम दो से तीन दिनों के अंदर पूरा कर लिया जाएगा।


राशन की कोई किल्लत नहीं है। इस माह भी डिपो से राशन मुहैया करवाया गया है। आगामी माह भी दिया जाएगा। हालात खराब रहे तो भी योजना तैयार है। लोगों के घरों तक राशन पहुंचाया जाएगा।
-जितेंद्र सिंह, निदेशक, खाद्य एवं आपूर्ति, नागरिक मामले विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed