फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coronavirus

कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी, मंद गति से चल रहा सेनीटाइज अभियान

विज्ञापन
coronavirus
जम्मू। इन दिनों शहर में कोरोना संक्रमण के मरीजों की तादाद में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं, सैनिटाइजेशन अभियान मंद गति से चल रहा है। जहां पर संक्रमित मरीज आ रहे हैं, उसी जगह पर सैनिटाइज किया जा रहा है, जबकि लॉकडाउन के दौरान कम मरीज होने के बावजूद दवाइयों और मशीनरी पर 28 लाख से ज्यादा धनराशि खर्च की गई। वार्डों में सुपरवाइजरों को दो-दो सैनिटाइजर मशीनें मुहैया करवाई गई हैं। इसके बावजूद किसी भी मोहल्ले को सैनिटाइज नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

पार्षदों का कहना है कि पहले जब कोरोना संक्रमण का प्रकोप कम था। उस समय हर रोज अभियान चलाया जा रहा था। अब हर रोज संक्रमण के मामले आ रहे हैं। इसके बावजूद साफ-सफाई पर जोर नहीं दिया जा रहा है। मौजूदा समय में सैनिटाइजेशन अभियान चलाने की जरूरत है। उच्च अधिकारी भी इस बार कुछ नहीं बोल पा रहे हैं। इस कारण अभियान बंद होकर रह गया है।
विज्ञापन

निर्दलीय पार्षद गौरव चोपड़ा, रितू चौधरी समेत अन्य का कहना है कि अभियान को फिर से चलाया जाए। सरकारी धनराशि का ब्यौरा भी नगर निगम दे। संक्रमण के दौरान खरीदी गई मशीनरी को प्रयोग में लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्डों को दो-दो मशीनें दी गई हैं। वार्डों को फिर से सैनिटाइज करने का अभियान चलाया जाए। मौजूदा समय में जहां से मामले आ रहे हैं, उन्हीं जगहों को सैनिटाइज किया जा रहा है।
-बलदेव सिंह बलोरिया, चेयरमैन, हेल्थ एंड सैनिटाइजेशन कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed