फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coronavirus

जितेंद्र सिंह ने की कोविड शिकायत पोर्टल की समीक्षा

विज्ञापन
coronavirus
जम्मू। पीएमओ में मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ कोविड शिकायत पोर्टल की समीक्षा की। इसमें 30 मार्च से 4 मई 2020 तक की अवधि के लिए पोर्टल के माध्यम से कोविड -19 लोक शिकायत निवारण का व्यापक मूल्यांकन भी किया गया।
विज्ञापन

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) द्वारा मंत्री के समक्ष दी गई प्रस्तुति में कोविड डैशबोर्ड के लांच के बाद और कोविड संबंधित शिकायतों को दर्ज करने के लिए एक विशेष विंडो में 1.4 दिन के औसत पर 52,327 शिकायतों का निपटान किया गया। इनमें से 41,626 शिकायतें केंद्रीय मंत्रालयों और केंद्रीय विभागों से संबंधित थीं और उनका निवारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजा गया। डीएआरपीजी ने मैन्युअल रूप से 20,000 मामलों का विश्लेषण किया और नागरिक संतुष्टि सुनिश्चित करने के लिए फीड-बैक कॉल किए गए। केंद्र और राज्य सरकारों के शिकायत अधिकारियों के साथ इंटरैक्टिव वीडियो कॉन्फ्रेंस के छह दौर आयोजित किए गए। डीएआरपीजी ने राज्य सरकारों को 10,701 कोविड -19 सार्वजनिक शिकायत मामलों को चैनलबद्ध किया था, जिनका सफलतापूर्वक निवारण किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने डीएआरपीजी और राज्य सरकारों में कोविड 19 लोक शिकायतों के समयबद्ध निवारण में अपनी प्रतिबद्धता के लिए अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोविड 19 लोक शिकायतों का निवारण न केवल तकनीकी रूप से उन्नत बड़े राज्यों उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, केरल में प्रगति के साथ किया गया, बल्कि कई बाधाओं के बावजूद उत्तर पूर्वी राज्यों जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश, लद्दाख, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी सफलतापूर्वक किया गया। राष्ट्रीय लॉकडाउन के दौरान कई जिला कलेक्टरों ने सराहनीय पहल की, जिनमें से रियासी के कलेक्टर भी शामिल हैं। उन्होंने सामाजिक दूरी को कायम रखते हुए वैष्णो देवी यात्रा को टाल दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed