फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coronavirus

सीयूसीईटी में आवेदन करने की तिथि 25 अप्रैल तक बढ़ी

विज्ञापन
coronavirus
जम्मू। देश में लॉकडाउन की स्थिति को देखते हुए केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन करने की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। अब उम्मीदवार विभिन्न कोर्सों में दाखिले के लिए 25 अप्रैल 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2020 तक थी।
विज्ञापन

केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में इस बार उम्मीदवार इंटरग्रटेड बीएससी ऑनर्स के चार विषयों सहित विभिन्न पीजी कोर्स, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और रिसर्च कार्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

आगे बढ़ सकती है परीक्षा की तिथि
कोरोना के कारण 12वीं कक्षा सहित कई परीक्षाएं अभी होना बाकी हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि सीयूसीईटी के एंट्रेंस टेस्ट की तिथि आगे बढ़ सकती है। इस एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन देशभर में सेंट्रल यूनिवर्सिटी राजस्थान की तरफ से किया जा रहा है। सीयूसीईटी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा होती है, जो कि साल में सिर्फ एक ही बार आयोजित की जाती है। इस एंट्रेस टेस्ट के तहत यूजी/पीजी, एमफिल और पीएचडी में दाखिला मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed