{"_id":"60ab324ffff3ce7d3a7dab13","slug":"coronavirus-in-jammu-kashmir-teams-visited-3-2-lakh-houses-in-jammu-district-to-find-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: कोरोना मरीजों की खोज खबर अभियान, जिले में 3.2 लाख घरों का टीमों ने किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: कोरोना मरीजों की खोज खबर अभियान, जिले में 3.2 लाख घरों का टीमों ने किया दौरा
Mon, 24 May 2021 10:27 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 24 May 2021 10:27 AM IST
सार
कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए मरीजों की खोज खबर अभियान का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गठित की गई टीमें घर-घर जाकर लोगों से पूछताछ कर रही हैं। संक्रमित पाए जाने पर मरीज को कोविड सेंटर में भर्ती करा रहे हैं।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
जम्मू संभाग में मंडलायुक्त डॉक्टर राघव लंगर के दिशा निर्देशों के तहत कोरोना मरीजों की खोज खबर अभियान के तहत सरकारी टीमों ने जम्मू जिले में 3.2 लाख घरों का दौरा किया। कुल मिलाकर जम्मू संभाग में 11 लाख परिवारों में सरकारी टीमें पहुंची। कठुआ जिले में एक लाख 39 हजार परिवारों तक सरकारी टीमें पहुंची।
विज्ञापन
किश्तवाड़ में 50841, पुंछ में 95245, सांबा में 65344, उधमपुर में 110369, डोडा में 90539 घरों में सरकारी टीमें पहुंची। इस दौरान कोरोना मरीजों की खोज खबर ली गई और कोरोना जैसे लक्षण वाले मरीजों के बारे में जानकारी हासिल की गई और कोविड टेस्ट भी मरीजों के करवाएं गए।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित पाए गए मरीजों को कोविड केयर सेंटरों में रखने की व्यवस्था भी की गई। सरकारी टीम में बूथ स्तर के अधिकारियों के अलावा स्थानीय पटवारी, बीट कांस्टेबल, एएनएम और आशा वर्कर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- कोरोना ने छीनीं खुशियां: परिवार के छह संक्रमितों में दो की गई जान, मां-बाप का चेहरा भी नहीं देख सके