{"_id":"5ed920fb8ebc3e08ed24755b","slug":"coronavirus-in-jammu-kashmir-latest-updates-285-new-cases-total-tally-reaches-to-3142","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में रिकॉर्ड 289 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3143 हुई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में रिकॉर्ड 289 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3143 हुई
Thu, 04 Jun 2020 09:57 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 04 Jun 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में चौबीस घंटे में रिकार्ड 289 लोग कोरोना से संक्रमित हुए। इसमें जम्मू से आए पॉजिटिव मामलों में दस सैन्य जवान शामिल हैं। छह माह की बच्ची, 5 साल के बच्चे समेत चार सदस्यों का पूरा परिवार भी संक्रमित हुआ है। नए मामलों में जम्मू संभाग से 67 और कश्मीर से 222 मामले शामिल हैं। अब तक 3143 मामलों में से 2059 सक्रिय हैं।
विज्ञापन
इसमें जम्मू संभाग में 571 और कश्मीर में 1488 मामले शामिल हैं। इस बीच कश्मीर में कोरोना संक्रमण से एक और मौत हुई है, इससे कश्मीर में अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि प्रदेश में मरने वालों का आंकड़ा 36 है। इस बीच गत दिनों पॉजिटिव आए एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की रिपोर्ट गुरुवार को निगेटिव आई है।
विज्ञापन
जम्मू में आए मामलों में ट्रेन से आए दस सेना के जवान, कच्ची छावनी निवासी 16 वर्षीय युवक (क्वारंटीन में था), नानक नगर निवासी (मूल निवासी गाजियाबाद) एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। इनमें पिता और 5 साल का बच्चा क्वारंटीन में थे, जबकि पत्नी और 6 माह की बच्ची घर पर क्वारंटीन थी। पॉजिटिव मामलों में अनंतनाग में 27, कुलगम में 49, श्रीनगर में 25, कुपवाड़ा में 19, बरामुला में 29, शोपियां में 35, बांदीपोरा में 15, बड़गाम में 5, पुलवामामें 14, गांदरबल में 4, जम्मू में 15, कठुआ में 3, उधमपुर में 25,पुंछ में 4, सांबा में 3, राजोरी में 6, डोडा में 3, रियासी में 3 और किश्तवाड़ में 5 मामले शामिल हैं।
विज्ञापन