फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) News in Hindi, RSS is providing relief material to needy

जम्मू-कश्मीरः जरूरतमंदों को घर-घर राहत सामग्री पहुंचा रहा आरएसएस, सेवा भारती ने भी संभाल रखा मोर्चा

Mon, 06 Apr 2020 12:56 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 06 Apr 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) News in Hindi, RSS is providing relief material to needy
जरूरतमंदों को घर-घर राहत सामग्री पहुंचा रहा आरएसएस - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन से प्रभावित वर्ग को राहत पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का राहत सामग्री वितरण का काम समूचे जम्मू संभाग के साथ ही अन्य इलाकों में लगातार जारी है। शहर के राजपुरा, शिव नगर, सुभाष नगर और संग्रामपुर इलाकों में स्वयंसेवकों ने सैकड़ों जरुरतमंद परिवारों को रविवार को राहत सामग्री वितरित की।

विज्ञापन


स्वयंसेवकों ने असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को जिन्हें अपना जीवन यापन चलाने में मुश्किल हो रही है खासतौर पर जो रेहड़ी, फड़ी लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। ऐसे परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। इसके साथ ही स्वयंसवेकों ने सैनिटाइजेशन का काम भी शुरू किया है।
विज्ञापन


सेवा भारती संकटमोचन दल ने भी शहर एवं बाहरी इलाकों में सुरक्षा कर्मियों को चाय एवं बिस्कुट वितरित किए जो नाके पर सेवा प्रदान कर रहे हैं। दूसरे जिलों में भी सेवा भारती संकट मोचन दल ने राहत सामग्री वितरित की। सेवा भारती की जम्मू कश्मीर इकाई ने कश्मीर संभाग के बारामुला और पुलावामा जिलों में कोरोना वायरस से बचाव के लिए बडे पैमाने पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करते हुए सैनिटाइजेशन अभियान शुरु कर दिया है। इस अभियान में सेवा भारती की कश्मीर इकाई के जिला और ब्लॉक स्तर के मेंबर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलवामा से सेवा भारती के मेंबर मजीद ने बताया कि उनकी टीम का फोकस ग्रामीण इलाकों के अलावा कस्बों पर है। खासकर वह इलाके जहां पर तंग गलियां और मोहल्ले हैं। ऐसे इलाकों में सैनिटाइजेशन के लिए वाकायदा विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों के मुताबिक छिड़काव किया जा रहा है। मजीद ने बताया कि सेवा भारती की पुलवामा और बारामुला जिलों में महिला मेंबर मास्क वितरित करने के काम में भी जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed