फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) News in Hindi, more corona positive cases in jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना संक्रमण, मिले 23 और संक्रमित, कुल संख्या हुई 207

Fri, 10 Apr 2020 04:58 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 10 Apr 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) News in Hindi, more corona positive cases in jammu kashmir
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। कश्मीर सबसे अधिक प्रभावित है। आज यानी कि शुक्रवार को प्रदेश में 23 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 207 हो गई है। इससे पहले गुरुवार को कश्मीर में 24 नए मामले सामने आए। इन मामलों में अधिकतर जमातियों के संपर्क में आने वाले लोग हैं। जम्मू के सुंजवां स्थित मस्जिद से 9 जमाती पॉजिटिव मिल चुके हैं।
विज्ञापन

 

पिछले छह दिनों में प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर दोगुनी से अधिक हो गई। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि मरीजों की संख्या बढ़ने के कई कारण हैं। सबसे बड़ा कारण यह है कि प्रदेश में जांच की गति तेज हो गई है। साथ ही जमातियों को भी खोज निकालने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। इन सब वजहों से संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। इस बीच लखनपुर से लद्दाख तक लॉकडाउन रहा।

विज्ञापन

 

गुरुवार को जो नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं उनमें उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के टंगमर्ग से आठ मामले शामिल हैं। इसके अलावा कुलगाम से एक व्यक्ति पॉजिटिव हुआ है। अनंतनाग में पहला मरीज पाए जाने के बाद चके वांगुंड को रेड जोन घोषित कर दिया गया। पॉजिटिव मामलों के आने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में लॉकडाउन को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। कई इलाकों को रेड जोन घोषित करके कई पाबंदियां लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उमेर कॉलोनी-बी लाल बाजार श्रीनगर को रेड जोन घोषित किया गया है। बांदीपोरा के हाजिन क्षेत्र में अभद्र व्यवहार पर डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया। साथ ही हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। श्रीनगर में दो सप्ताह का क्वारंटीन पूरा करने पर 39 लोगों को घर भेज दिया गया। अब तक 1811 लोगों को घर भेजा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed