फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, military personnel found Corona infected in Samba

जम्मूः निजामुद्दीन स्टेशन पर रुका था सैन्यकर्मी, संक्रमित पाए जाने से पहले किए थे ये काम, मचा हड़कंप

Mon, 13 Apr 2020 01:34 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 13 Apr 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, military personnel found Corona infected in Samba
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
जम्मू संभाग में सांबा जिले के सुपवाल गांव में कोरोना वायरस पर रोकथाम के इंतजामों में बड़ी लापरवाही सामने आई है। 18 मार्च को आगरा से ट्रेन से घर लौटा सैन्यकर्मी 24 दिन बाद सैंपल जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। प्रशासन ने दावा किया है कि सैन्यकर्मी को होम क्वारंटीन रखा गया था। उसकी जांच दो दिन पहले की गई थी जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

 
सूत्रों ने बताया कि गांव वालों के कहने पर सैन्यकर्मी ने दो दिन पूर्व ही यात्रा इतिहास का फॉर्म भरा था। इसमें निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर एक घंटे रुकने का भी जिक्र किया गया। टेस्ट पॉजिटिव आने तक यह सैन्यकर्मी कठुआ में चड़वाल से सटे बीरू चक गांव में अपने ससुराल में तीन दिन बिता चुका था।
विज्ञापन


सैन्यकर्मी ने अपने गांव चक राम चंद में किसी की मौत के दसवें पर खाना भी परोसा। इतना ही नहीं, लॉकडाउन के बीच सैन्यकर्मी द्वारा सांबा की कुछ मंडियों, औद्योगिक क्षेत्र सिडको के श्रमिकों और विजयपुर में जरूरतमंदों को राशन वितरण की सूचनाओं से भी हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने अब इस सैन्यकर्मी के संपर्क में आने वालों को चिह्नित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। सीएमओ सांबा डॉ. राजिंदर सम्याल ने कहा कि सैन्यकर्मी होम क्वारंटीन था। गांव में पुलिस की उपलब्धता न होने के चलते यह व्यक्ति घर से बाहर जाता रहा। एसएसपी सांबा शक्ति पाठक ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव आए मरीज का गांव सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति विजयपुर भी गया था। इसके संपर्क में आने वालों को ट्रेस करने के लिए टीमें जुट गई हैं।

जम्मू के और तीन इलाके सील, प्रदेश में 51,320 नए संदिग्ध निगरानी में लिए गए

उधर, जम्मू संभाग में रविवार को कोरोना संक्रमित आए चार मामलों में से तीन जम्मू शहर से ही हैं। इनमें एक महिला डॉक्टर भी शामिल है। जम्मू के तालाब तिल्लो, लोअर रूप नगर, सतवारी के अलावा सांबा जिले के सुपवाल से एक मामला सामने आया है। नए मामलों वाले गली मोहल्लों को प्रशासन ने सील कर दिया है।

जम्मू-कश्मीर में निगरानी में लिए गए लोगों की संख्या 51,320 पहुंच गई है। इनमें 9,153 लोगों को होम क्वारंटीन में रखा गया है। 235 लोगों को अस्पतालों में आइसोलेशन, 433 को अस्पतालों में क्वरंटीन किया गया है। 29,718 लोगों को घरों पर ही निगरानी में रखा गया है। 11,777 लोगों ने निगरानी की अवधि पूरी कर ली है। अभी तक प्रदेश में 3,600 टेस्ट किए गए है। इनमें 3,355 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 245 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed