{"_id":"5f55da458ebc3e54ba089d29","slug":"coronavirus-in-jammu-kashmir-j-k-news-in-hindi-former-national-conference-mla-thakur-rashpal-singh-dies-of-corona-infection","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः पूर्व विधायक रशपाल सिंह की कोरोना संक्रमण से मौत, उमर बोले- वरिष्ठ सहयोगी खो दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः पूर्व विधायक रशपाल सिंह की कोरोना संक्रमण से मौत, उमर बोले- वरिष्ठ सहयोगी खो दिया
Mon, 07 Sep 2020 12:29 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 07 Sep 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
पूर्व विधायक ठाकुर रशपाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। पिछले चार दिनों से यहां लगातार संक्रमितों का आंकड़ा एक हजार से अधिक रह रहा है। इस बीच सोमवार को नेशनल कांफ्रेंस के नेता एवं कालाकोट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ठाकुर रशपाल सिंह की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। उन्होंने कटड़ा के नारायणा अस्पताल में अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
ठाकुर रशपाल सिंह के निधन पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि आज सुबह मैंने अपने वरिष्ठ सहयोगी और कालाकोट के पूर्व विधायक को खो दिया। कल ही मैंने उनसे बात की थी। साथ ही जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। मेरी प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः चालबाज चीन को सबक सिखाने के लिए सेना के साथ लद्दाखियों ने कसी कमर, देखिए देश प्रेम का जज्बा
विज्ञापन
इससे पहले रविवार को रिकॉर्ड 1316 कोरोना संक्रमितों के साथ जम्मू जिले से ही 451 मामले सामने आए। जम्मू संभाग में दूसरे दिन भी कश्मीर से ज्यादा मामले आए। यहां 668 और कश्मीर संभाग में 648 केस आए। जम्मू-कश्मीर में कोरोना का आंकड़ा 43557 के पार पहुंच गया है। हालांकि, सक्रिय मामले 10446 हैं।
इसके अलावा रविवार को राजोरी जिले में 42, कठुआ में 31, उधमपुर में 17, सांबा में 28, रामबन में 10, डोडा में 36, पुंछ में 26, रियासी में आठ और किश्तवाड़ में 19 नए मामलों की पुष्टि शाम पांच बजे तक हो गई थी। कश्मीर संभाग के जिलों में श्रीनगर में 185, बारामुला में 59, पुलवामा में 49, बडगाम में 69, अनंतनाग में 61, बांदीपोरा में 32, कुपवाड़ा में 93, कुलगाम में 11, शोपियां में सात और गांदरबल में 82 नए मामलों की पुष्टि हुई है।
प्रदेश में 24 घंटे में 403 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। इनमें 87 जम्मू संभाग और 316 कश्मीर संभाग के मरीज शामिल हैं। अब तक प्रदेश में 1074998 लोगों के टेस्ट हुए हैं। इनमें 43557 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। 32325 कोरोना को हराकर स्वस्थ हो चुके हैं।