फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, five doctors tested Positive for COVID19 in Srinagar

श्रीनगर में पांच डॉक्टर पाए गए कोरोना संक्रमित, जम्मू-कश्मीर में मरीजों का आंकड़ा 1,189 पहुंचा

Mon, 18 May 2020 10:22 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 18 May 2020 10:22 AM IST
सार

श्रीनगर में पांच डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश में मरीजों का आंकड़ा 1,189 पहुंच गया है। उधर, जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन के चौथे चरण की गाइडलाइंस पर फैसला 19 मई को लिया जाएगा।

विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, five doctors tested Positive for COVID19 in Srinagar
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

प्रदेश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। श्रीनगर में पांच डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से तीन एसएमएचएस हॉस्पिटल से, गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज से एक, एसकेआईएमएस बेमिना से एक डॉक्टर संक्रमित पाया गया है। अब प्रदेश में मरीजों का आंकड़ा 1,189 पहुंच गया है।

विज्ञापन


इससे पहले रविवार को 14 पुलिसकर्मियों, एक गर्भवती महिला समेत 55 मरीज सामने आए थे। कश्मीर संभाग में एक युवती की मौत हो गई। कुल संक्रमितों में से जम्मू संभाग में 149 व कश्मीर संभाग में 1040 मरीज हैं। इस बीच लॉकडाउन-4 में 19 मई तक पूरे प्रदेश में पहले से लागू पाबंदियां जारी रहेंगी। इस दौरान कोई नई छूट नहीं मिलेगी। 19 मई को नई गाइडलाइंस जारी की जाएंगी।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ेंः   कश्मीर: बारामूला में आतंकियों के छिपे होने की सूचना, सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू जिले में रविवार को छह और मामले मिले। जिनमें दो मामले बिश्नाह तहसील के हैं। पांच महीने की बच्ची के उपचार के लिए दंपत्ति दिल्ली ले गए थे और हाल ही में श्रमिक विशेष ट्रेन से लौटे थे। क्वारंटीन सेंटर में इनके सैंपल लिए गए थे। रविवार को पति-पत्नी पॉजिटिव पाए गए। वहीं डिग्याना प्रीत नगर में हाल ही में कोरोना से मृत वृद्ध के संपर्क में रहे डिग्याना कैंप के एक ही परिवार के चार सदस्य संक्रमित मिले हैं।

इसके अलावा रविवार को अनंतनाग से 15, कुलगाम से 28, श्रीनगर-शोपियां-पुलवामा और उधमपुर से एक-एक, जबकि सांबा से दो पॉजिटिव मिले हैं। घाटी में आए नए मरीजों में 14 पुलिसकर्मी और एक गर्भवती शामिल है। इस बीच सीडी अस्पताल श्रीनगर में उपचाराधीन युवती की मौत के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या 14 हो गई है। अब कश्मीर संभाग से 46 व जम्मू संभाग से नौ मरीज हैं।

उधर, जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन के चौथे चरण की गाइडलाइंस पर फैसला 19 मई को लिया जाएगा। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन एवं मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 24 के तहत तीन मई से लागू लॉकडाउन की गाइडलाइंस 19 मई तक जारी रखने का आदेश दिया है।

आपदा प्रबंधन विभाग के प्रशासनिक सचिव सिमरनदीप सिंह के अनुसार लॉकडाउन चार के लिए नई निर्देशावली 19 को जारी होगी। तब तक रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन में यथास्थिति बहाल रहेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय की नई गाइडलाइंस के तहत जोन का फैसला अब प्रदेश सरकारें खुद कर सकेंगी।

एक मई को केंद्र सरकार की सूची के अनुसार रेड जोन में बांदीपोरा, शोपियां, अनंतनाग व श्रीनगर, ऑरेंज जोन में जम्मू, उधमपुर, कठुआ, सांबा, राजोरी, रामबन, रियासी, बारामुला, कुपवाड़ा, गांदरबल, कुलगाम व बडगाम तथा ग्रीन जोन में पुलवामा, किश्तवाड़, डोडा व पुंछ थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed