फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Asha workers in jammu kashmir accused police of assaulting

न सुरक्षा उपकरण..न ही ट्रेनिंग, खतरे में हैं आशा वर्कर्स, पुलिस पर मारपीट का आरोप

Tue, 14 Apr 2020 03:43 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 14 Apr 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Asha workers in jammu kashmir accused police of assaulting
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस की महामारी से पूरी दुनिया जूझ रही है, ऐसे में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारियों पर सबसे ज्यादा खतरा मंडरा रहा है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की 14 हजार आशा वर्कर्स इस समय डोर-टू-डोर अभियान चलाकर लोगों का यात्रा इतिहास पता कर रही हैं।

विज्ञापन


आशा वर्कर्स का कहना है कि सरकार द्वारा उन्हें न तो कोई ट्रेनिंग दी गई है और न ही सुरक्षा के लिए उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही सैनिटाइजर और मास्क भी खुद के खर्चे से खरीदने को कहा गया है। उनका कहना है कि आशा वर्कर्स को सिर्फ 2000 रुपये प्रति माह दिया जाता है।

विज्ञापन

पुलिस पर मारपीट का आरोप

अनंतनाग में यात्रा इतिहास पता करने पहुंची एक आशा वर्कर के साथ पुलिसकर्मी द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप है। आशा वर्कर का आरोप है कि वह पुलिसकर्मी का यात्रा इतिहास पूछने गई थी। इससे वह आक्रोशित हो गया और उसकी पिटाई की। वहीं इस पर आशा वर्कर्स यूनियन ने प्रशासन से इस हादसे पर गौर कर आशा वर्करों और उनके परिवार को सुरक्षा दिलवाने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed