फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coronavirus in jammu kashmir Camps will be organized in these places for vaccination in Jammu

जम्मू के लोग ध्यान दें: आज टीकाकरण के लिए इन स्थानों पर लगेंगे शिविर

Thu, 27 May 2021 10:16 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 27 May 2021 10:16 AM IST
सार

संक्रमण पर काबू पाने के लिए प्रदेश में टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। लोग भारी संख्या में भाग ले रहे हैं। लेकिन कई स्थानों पर बीते दिन टीकाकरण के दौरान सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाई गईं।

विज्ञापन
coronavirus in jammu kashmir Camps will be organized in these places for vaccination in Jammu
जम्मू-कश्मीर में टीकाकरण - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

कारोना संक्रमण से बचाव के लिए जम्मू नगर निगम शहर के व्यापारियों, दुकानदारों, श्रमिकों, सफाई कर्मचारियों और अन्य वर्गों के लोगों की सुविधा के लिए कोविड वैक्सीन लगाने के लिए शिविर लगा रहा है। बुधवार को शिविर कैनाल रोड मार्केट, नई बस्ती, न्यू प्लॉट, कनक मंडी, पुरानी मंडी, सुपर बाजार, राजेंद्र बाजार, सिटी चौक में लगाए गए। यहां सुबह से ही वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान सामाजिक दूरी का भी ध्यान नहीं रखा गया।

विज्ञापन

 
इस दौरान तैनात पुलिस कर्मियों ने भी लोगों को कोविड नियमों का पालन करने के लिए कहा, लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा थी कि रोकना मुश्किल हो गया। हालांकि लोग कतारों में खड़े किए गए थे। पुराने शहर में टीकाकरण करवाने पहुंची सुरभि, संतोष, आलोक आदि ने बताया कि एक तरफ कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण हो रहा है, दूसरी तरफ सामाजिक दूरी दरकिनार है। ऐसे में कोरोना और फैलेगा। प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए थे। मगर यहां पर ऐसा नहीं हो रहा है। लोग अपनी जान बचाने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। जगह कम होने के कारण उन्हें इकट्ठा खड़ा होना पड़ रहा है। नगर निगम की ओर से पूरे शहर में तीस मई तक टीकाकरण करवाया जाना है। उधर, रेजीडेंसी रोड स्थित पर्यटन विभाग के कार्यालय में भी टीका लगवाने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। 

विज्ञापन

आज टीकाकरण के लिए इन स्थानों पर लगेगा शिविर

coronavirus in jammu kashmir Camps will be organized in these places for vaccination in Jammu
जम्मू-कश्मीर में टीकाकरण - फोटो : बासित जरगर

तालाब तिल्लो मार्केट, तालाब तिल्लो गोल पुली, नानक नगर मार्केट, लोअर रूपनगर, राज तिलक रोड, मोती बाजार मार्केट, परेड रोड मार्केट, लखदाता बाजार, लोअर रघुनाथ मार्केट में शिविर का आयोजन किया जाएगा। 

यहां भी लगाई जा रही वैक्सीन
प्राइमरी हेल्थ सेंटर, यात्री निवास भगवती नगर, प्राइमरी हेल्थ सेंटर शास्त्री नगर, डे केयर सेंटर रूपनगर, अर्बन हेल्थ सेंटर मुबारक मंडी, दीवान बद्रीनाथ स्कूल, अर्बन हेल्थ पोस्ट तालाब तिल्लो खाटिका में टीकाकरण होगा।

यह भी पढ़ें- आपदा में बढ़े अपराध: फौजी को एक युवती ने दिखाया अपना अश्लील वीडियो, फिर दी ऐसी धमकी    

यह भी पढ़ें- कोरोना ने बढ़ाया दर्द: जम्मू में लटके 4000 ऑपरेशन, 19 अप्रैल से बंद है सर्जरी    
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed