फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coronavirus, Farooq Abdullah releases Rs one Cr from his MPLAD funds to fight against corona

कोरोना वायरसः फारूक अब्दुल्ला ने अपनी निधि से जारी किए एक करोड़ रुपये

Sat, 21 Mar 2020 04:04 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 21 Mar 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
coronavirus, Farooq Abdullah releases Rs one Cr from his MPLAD funds to fight against corona
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला, फाइल

जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस के प्रसार से निपटने के लिए नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने अपने एमपीएलएडी फंड से एक करोड़ रुपये की राशि जारी की है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के एक प्रवक्ता ने कहा ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष और श्रीनगर के सांसद ने जम्मू-कश्मीर में सीओवीआईडी -19(कोरोना वायरस) के खतरे से निपटने के लिए आज अपने फंड से एक करोड़ रुपये की राशि जारी की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उक्त राशि में से 50 लाख रुपये एसकेआईएमएस श्रीनगर के लिए जबकि 25-25 लाख रुपये मध्य कश्मीर के बडगाम और गांदरबल जिलों के लिए जारी किए गए हैं। बता दें कि श्रीनगर संसदीय क्षेत्र जहां से फारूक अब्दुल्ला सांसद चुने गए, इनमें तीन जिले आते हैं। जिनमें श्रीनगर, बडगाम और गांदरबल क्षेत्र शामिल है।
विज्ञापन


वहीं नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष व सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के उलेमाओं और सामुदायिक नेताओं से आग्रह किया है वह सभी कोरोना वायरस के खतरे से निपटने में सरकार का सहयोग करें। ऐसी विपरीत स्थिति में धार्मिक विद्वानों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उनका समाज में विशेष स्थान होता है अत: इस महामारी से निपटने में उन्हें मदद करने के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

दिहाड़ी कमाने वालों के सामने सबसे बड़ा संकट- फारूक अब्दुल्ला

उन्होंने कहा कि दिहाड़ी कमाने वालों के सामने सबसे बड़ा संकट है। पाबंदियों से इनके समक्ष गंभीर संकट पैदा हो गया है। पांच अगस्त को लागू की गई पाबंदियों के बाद इन लोगों पर पहले से ही प्रभाव पड़ा है। ऐसे में छोटे व्यापारियों के लिए विशेष रूप से कुछ समय के लिए बकाया राशि माफ कर देनी चाहिए। उन लोगों की मदद करनी चाहिए जिनकी आजीविका वर्तमान चिंताजनक स्थिति के कारण प्रभावित हुई है। उम्मीद है कि सरकार इस दिशा में एक मजबूत पहल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed