फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coronavirus and lockdown, Jammu Kashmir borders sealed due to corona

Corona virus: जम्मू-कश्मीर की सीमाएं सील, यहां आने वाले सभी लोगों को 14 दिन तक एकांतवास में रहना होगा

Tue, 24 Mar 2020 05:30 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 24 Mar 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
coronavirus and lockdown, Jammu Kashmir borders sealed due to corona
जम्मू-कश्मीर की सीमाएं सील - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए जम्मू-कश्मीर की लद्दाख, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से लगती सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। सभी 12 प्रवेश द्वारों को सील करने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में केवल लखनपुर से प्रवेश किया जा सकेगा। यहां से आने वाले सभी लोगों को 14 दिन एकांतवास में कठुआ में बने केंद्रों में रहना होगा। जम्मू-कश्मीर को पंजाब और हिमाचल से जोड़ने वाले कठुआ जिले के अटल सेतु को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन


इससे बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों और वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। राज्य के प्रवेश द्वार पर 400 लोग फंसे हुए हैं। इस बीच प्रवेश द्वार लखनपुर से लेकर पूरे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में लॉकडाउन है। आवश्यक सेवाओं में शामिल चीजों को छोड़कर शेष सभी दुकानें बंद हैं। हालांकि, लॉकडाउन के बाद भी सड़कों पर निकले लोगों के प्रति प्रशासन ने दोपहर बाद सख्ती दिखाई। इसके बाद सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन



कश्मीर घाटी में थर्मल ड्रोन से पूरे इलाके में लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी गई। श्रीनगर में कोरनो वायरस के दो और पॉजिटिव मामले आने के साथ जम्मू-कश्मीर में अब छह और लद्दाख में इनकी संख्या 13 हो चुकी है। पर्यटन स्थल पटनीटॉप सहित अन्य स्थलों पर सन्नाटा छाया हुआ है। पर्यटकों को इन स्थलों पर न आने की हिदायत दी गई है। सभी होटल बंद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों पर पसरा सन्नाटा

श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा और अन्य धार्मिक स्थलों पर भी यही हाल है। दुकानों पर भीड़ कम करने के लिए उधमपुर जिला प्रशासन ने जरूरी सामान की दुकानें सुबह सात से दस और शाम को पांच से सात बजे तक खोलने का आदेश दिया है। वहीं, बैंक सुबह साढ़े दस से दोपहर ढाई बजे तक ही खुलेंगे।  

मुख्य सचिव बीवीआर सुबह्मण्यम की अध्यक्षता में सोमवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में कोरोना से निपटने के लिए सभी 20 जिलों के उपायुक्तों को 40 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि आवंटित की है। पात्र उपभोक्ताओं के  लिए एडवांस में दो माह अप्रैल व मई का राशन जारी किया गया है।

जल शक्ति (पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग) विभाग को जम्मू-कश्मीर में पानी की पर्याप्त सप्लाई के लिए एक करोड़ रुपया जारी किया गया है। इसके अलावा सैनिटाइजेशन के लिए नगर निगम जम्मू और श्रीनगर को 50-50 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि जारी की गई है।

जम्मू-कश्मीर में 391 नए संदिग्ध निगरानी में लिए गए

जम्मू-कश्मीर में सोमवार को 391 संदिग्ध मरीजों को निगरानी में लिया गया। अब तक संदिग्ध मामलों के संपर्क में आए 4329 यात्री और व्यक्ति निगरानी में लिए जा चुके हैं। इसमें 2916 लोगों को घर और 50 को अस्पताल में एकांतवास में करने के अलावा 878 को घर पर सर्विलांस पर लिया गया है। इसमें 485 लोगों ने 28 दिन की सर्विलांस निगरानी पूरी कर ली है। कुल 256 मामलों में 231 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 21 की रिपोर्ट आनी है।

आवश्यक वस्तुओं में अंडा, मीट और पोल्ट्री भी शामिल
सरकार ने लॉकडाउन के दौरान जरूरी वस्तुओं में अंडा, पोल्ट्री, मीट और मटन के अलावा पोल्ट्री फीड को भी शामिल किया है। खाद्य, आपूर्ति एवं नागरिक उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव सिमरनदीप सिंह ने बताया कि जरूरी सेवाओं में अंडे, मीट और मटन को जोड़ा गया है। ज्ञात हो कि सरकार ने रविवार को अखबार समेत 16 सेवाओं को आवश्यक सेवाओं में शामिल किया था।

 

आदेशों की अवहेलना पर गिरफ्तारी और जुर्माने की तैयारी

लॉकडाउन के दौरान सरकारी आदेशों की अवहेलना करने पर मुकदमे के साथ ही अब गिरफ्तार करने की भी तैयारी है। लॉकडाउन की घोषणा के बावजूद लोगों के घरों से निकलने को सरकार ने गंभीरता से लिया है। इसके तहत आदेशों का उल्लंघन करने वाले पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। इन्हें छह महीने की सजा भी हो सकती है।

हालांकि, अभी इसका आदेश जारी नहीं हुआ है, लेकिन सरकार ने सभी डीसी को आदेश का सख्ती से पालन करने को कहा है। इस बीच प्रशासन ने सभी डीसी को अपने यहां खाली सरकारी भवनों के बारे में जानकारी जुटाने को कहा है ताकि जरूरत पड़ने पर इन्हें एकांतवास केंद्र के रूप में बदला जा सके।

जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के उल्लंघन पर सोमवार को कई प्रतिष्ठानों और वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन की ओर से लोगों को हिदायत दी गई कि वह गैरजरूरी कार्यों के लिए बाहर न निकलें। वहीं पुलिस की ओर से एटीएम, मेडिकल स्टोर और फल-सब्जी की दुकानों के बाहर सर्किल बनाया गया। वहां पहुंच रहे लोगों को उसके भीतर खड़े रहकर खरीदारी करने और सामाजिक दूरी बनाए रखने को कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed