फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virus, Take these measures to avoid corona virus

कोरोना से कहीं अधिक खतरनाक हैं अफवाहें, इन उपायों को अपनाकर बचा जा सकता है

Tue, 17 Mar 2020 01:24 PM IST
प्रशांत कुमार अमित कुमार, जम्मू
अमित कुमार, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 17 Mar 2020 01:24 PM IST
सार

वैश्विक स्तर पर दुनिया को अपनी चपेट में ले चुके कोरोना वायरस से उचित सुरक्षित उपाय अपनाकर बचा जा सकता है। डॉक्टरों के अनुसार इस वायरस से घबराने और दहशत में आने के बजाय उससे निपटने के उपायों पर ध्यान केंद्रित करते हुए उन्हें दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

विज्ञापन
corona virus, Take these measures to avoid corona virus
corona virus - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वैश्विक स्तर पर दुनिया को अपनी चपेट में ले चुके कोरोना वायरस से उचित सुरक्षित उपाय अपनाकर बचा जा सकता है। डॉक्टरों के अनुसार इस वायरस से घबराने और दहशत में आने के बजाय उससे निपटने के उपायों पर ध्यान केंद्रित करते हुए उन्हें दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। शारीरिक रूप से तंदुरुस्त रहने वाले व्यक्तियों पर कोरोना वायरस का प्रभाव ज्यादा नहीं देखा गया है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस की वजह से रेस्पिरेटरी ट्रैक में हल्का इंफेक्शन हो जाता है, जो कॉमन कोल्ड या सर्दी जुकाम में देखने को मिलता है। इस बीमारी के लक्षण बेहद सामान्य हैं और कोई व्यक्ति कोरोना वायरस से पीड़ित न हो उसमें भी ऐसे लक्षण दिख सकते हैं। ऐसे में एहतियात के तौर पर सभी बचाव उपायों को अपनाना चाहिए।
विज्ञापन


जीएमसी के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संदीप डोगरा के अनुसार कोरोना वायरस के लक्षणों और संक्रमित हो चुके व्यक्तियों की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह खुद और समाज को सुरक्षित रखने के लिए उचित इलाज लें और खुद को दूसरों से दूर रखकर संक्रमण को फैलने से रोकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएमसी जम्मू के अलावा गांधीनगर और सरवाल अस्पताल में संदिग्ध और पॉजिटिव मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इसके अलावा भगवती नगर स्थित क्वारंटाइन वार्ड में विदेश से यात्रा करके लौटने वाले संदिग्ध मरीजों को 14 दिन गाइडलाइन के तहत रखा जा रहा है।
 

कोरोना वायरस से बचाव के लिए सबसे अहम बात

कोरोना वायरस से बचाव के लिए सबसे अहम हाथ धोना है। आप किसी अल्कोहलिक सैनेटाइजर या अच्छे साबुन से हाथ धो सकते हैं। सामान्य तौर पर आपको साबुन से हाथ धोने चाहिए। आप हाथ दिन में कितनी बार धोते हैं यह आपके कामकाज पर निर्भर करता है। मसलन आप दिन में कई लोगों के संपर्क में आ रहे हैं तो आपको उसी हिसाब से हाथ धोने होंगे। यह जरूरी है कि कम से कम 40-50 सेकेंड तक अच्छी तरह से साबुन लगाकर हाथ धोएं।

हाथ धोने का तरीका : साबुन पहले हथेली पर लगाएं, फिर पीछे फिंगर के बीच, दोनों हाथ और दोनों अंगूठों पर अच्छी तरह से साबुन लगाकर धोएं। हाथ धोकर साफ कपड़े या खुली हवा में सुखाएं। पुराने कपड़े से हाथ साफ न करें।

थ्री लेयर मास्क को तवज्जो दें
वैसे तो कोरोना वायरस के लक्षणों वाले मरीजों को मास्क पहनना चाहिए। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि हर कोई ऐसे मास्क का इस्तेमाल करें। प्रभावित और समूह वाले क्षेत्रों में जाने पर मास्क का इस्तेमाल करें। इसमें सामान्य रूप से थ्री लेयर मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। आइसोलेशन वार्डों में पॉजिटिव मामलों की देखभाल में जुटे डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ के साथ संदिग्ध मरीजों का सैंपल ले रहे लैब टेक्नीशियनों को एन-95 मास्क दिए गए हैं।

ऐसी अफवाहें हैं कि शराब का सेवन करके कोरोना वायरस से बचा जा सकता है, लेकिन...

किसी भी खाने का कोरोना वायरस से कोई खास लेना देना नहीं है। लेकिन प्रत्येक व्यक्ति को खुद की शारीरिक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए पौष्टिक और स्वच्छ आहार लेना जरूरी है। फलों और अन्य पौष्टिक चीजों का सेवन भी करें।

शराब और मौसम से कोई लेना देना नहीं
ऐसी अफवाहें हैं कि शराब का सेवन करके कोरोना वायरस से बचा जा सकता है, लेकिन डॉक्टर इसे नहीं मानते हैं। ऐसा कोई शोध नहीं हुआ है जिसमें पाया गया है कि शराब का सेवन करके इस वायरस से बचाव किया जा सकता है। इसी तरह तापमान बढ़ने से कोरोना वायरस खत्म होने का भी कोई शोध स्पष्ट नहीं है। मौजूदा दुनिया के कई गर्म देशों में भी कोरोना वायरस के मामले पाए जा रहे हैं।

हेल्पलाइन डेस्क से संपर्क करें
अगर आपको खुद में कोई कोरोना वायरस के लक्षण लग रहे हैं तो आप संभाग स्तरीय लैंडलाइन नंबर 0191250982 पर डायल करके संतुष्ट जानकारी पा सकते हैं। आपको डायल करने पर इलाज की सुविधा और अन्य दूसरी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। इसके अलावा जीएमसी और एसएमजीएस अस्पताल में भी हेल्प डेस्क स्थापित की गई है।

 

लक्षण और बचाव

लक्षणः नाक बहना, सिर में तेज दर्द, खांसी और कफ, गला खराब, बुखार, थकान व उल्टी महसूस होना, सांस लेने में तकलीफ आदि, निमोनिया, ब्रोंकाइटिस

बचाव

  1. पीड़ितों को आइसोलेट और उनकी सही निगरानी करना
  2. सांस से जुड़ी बीमारी के लक्षण पर दूसरों से दूरी बनाए रखें
  3. प्रभावित देशों और समूह वाले क्षेत्रों में गैर जरूरी यात्राओं से बचें
  4. खांसी या छींकते समय अपने मुंह और नाक को अच्छी तरह से ढककर रखें
  5. अपने हाथ और उंगलियों से आंख, नाक और मुंह को बार बार न छुएं
  6. सार्वजनिक स्थलों, सार्वजनिक यातायात स्थलों पर कुछ भी छूने या किसी से हाथ मिलाने से परहेज करें   

इन आयुर्वेदिक नुस्खों से भी कोरोना को दे सकते हैं मात

डॉ. महेश चंद्र शर्मा और डॉ. अशोक शर्मा का कहना है कि आयुर्वेदिक नुस्खों से शारीरिक क्षमता बढ़ने के साथ आसपास के वातावरण को स्वच्छ और बैक्टीरिया मुक्त बनाया जा सकता है।

आयुर्वेदिक से मिलता है बेहतर सैनेटाइजर
अगर आपको किसी तरह का रेस्प्रेटरी ट्रैक इंफेक्शन में खांसी, जुकाम आदि है तो आप अपने साथ पोटली में जायफल, मुश्कबूर, प्याज को कुतरकर उसमें इलायची, दाल चीनी, लौंग का मिश्रण करके रखें।

इस मिश्रण से निकलने वाली महक हवा में स्वच्छ सैनिटाइजर का काम करती है जो रेस्पिरेटरी इंफेक्शन को दूर करती है। यह हवा में पहुंचकर आपके आसपास आने वाले बैक्टीरिया को रोकता है। शारीरिक क्षमता को मजबूत बनाने को योग का सहारा लें।

घरों में मेडिकेटेड धुनी करें
आयुर्वेदिक पद्धति में सरसों, करंज बीज, कोंच बीज, बिलावा, गुड, नागर मोथा, छोटी हक की रुई (10-10 ग्राम जरूरत के मुताबिक) लेकर इन सब के वजन के मुताबिक राल डालकर इसका मिश्रण बना लें और कोयला या सूखे गोबर (उप्पल) पर डालकर उसकी धुनी करें। घर में ऐसा करने पर यह मेडिकेटेड धुआं कई तरह के वायरस और बैक्टीरिया को मारने के साथ जीव जंतुओं को भगा देता है। धुने के दौरान करीब आधा घंटे कमरे को बंद रखें और बाद में खोल दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed