{"_id":"5e7e44c28ebc3e735433b34c","slug":"corona-virus-jammu-news-jmu2068234146","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायूसेना ने सूरत से केमिकल और स्प्रे मशीन श्रीनगर पहुंचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायूसेना ने सूरत से केमिकल और स्प्रे मशीन श्रीनगर पहुंचाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। कोरोना वायरस से निपटने के लिए श्रीनगर म्यूनिसिपल कार्पोरेशन (एसएमसी) को सेना की कश्मीर में तैनात चिनार कोर भी सहयोग दे रही है। शुक्रवार को सेना ने भारतीय वायुसेना के माध्यम से सूरत से 150 बूम स्प्रे मशीन के साथ 2 हजार लीटर केमिकल मंगवाया। इसके अलावा चिनार कोर ने लोगों को जागरूक करने के साथ हेल्पलाइन भी स्थापित की है।
चिनार कोर के एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सेना भी हर सहयोग को तैयार है। उम्मीद जताई कि शुक्रवार को मंगवाया गया केमिकल और स्प्रे मशीन इस लड़ाई में कारगर साबित होंगे
वहीं श्रीनगर म्यूनिसिपल कार्पोरेशन के एक अधिकारी ने सेना और वायुसेना का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए हुमें कुछ आधुनिक उपकरणों और केमिकल की ज़रूरत थी जोकि हमें सूरत से मंगवानी थी। इस सामान को समय पर कश्मीर पहुंचाना ज़रूरी था। इस मामले को एसएमसी के मेयर और कमिश्नर ने सेना और वायुसेना के अधिकारियों के सामने रखा था।