फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Corona virus High Alert in jammu kashmir

कोरोना वायरस को लेकर जम्मू-कश्मीर में अलर्ट जारी, ये होते हैं लक्षण और बचाव के तरीके

Tue, 28 Jan 2020 02:42 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 28 Jan 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
Corona virus High Alert in jammu kashmir
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

चीन में कई लोगों की जान लेने वाले कोरोना वायरस को लेकर जम्मू-कश्मीर में अलर्ट जारी किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आदेश पर प्रदेश के सभी बीस जिलों को एडवाइजरी जारी करके वायरस से बचाव के लिए उचित प्रबंध और लोगों को जागरूक करने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन




जम्मू-कश्मीर के पड़ोसी प्रदेश लद्दाख के साथ चीन की सीमा सटी हुई है। हालांकि, अभी किसी संदिग्ध मरीज के पीड़ित होने की पुष्टि नहीं हुई है। चीन और दुनिया के कई हिस्सों में कोरोना वायरस कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है और हजारों लोग इससे पीड़ित हैं।
विज्ञापन


जिला स्तर पर जारी की गई एडवाइजरी में संदिग्ध मरीजों पर नजर रखने को कहा गया है। इसमें जिला स्तर पर किसी संदिग्ध मरीज में वायरस के लक्षण मिलने पर स्वास्थ्य निदेशालय को रिपोर्ट किया जाएगा, जिसमें विशेष इलाज के लिए पीड़ित को जीएमसी में आइसोलेट करने का प्रावधान होगा। चूंकि इस वायरस के लक्षण आम सर्दी के लक्षणों से मिलते हैं, ऐसे में बड़े पैमाने पर ऐसे मरीजों में किसी संदिग्ध को पहचान पाना मुश्किल रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं बचाव के तरीके

सीएमओ जम्मू डॉ. दानिश आयूब खान के अनुसार स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से उन्हें एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें बचाव के लिए उपायों पर काम करने को कहा गया है। इसके लिए योजना बनाई गई है। डाक्टरों को संदिग्ध मरीजों की शिनाख्त करने को कहा गया है।

होता है रेस्पिरेटरी इंफेक्शन
कोरोना वायरस की वजह से रेस्पिरेटरी ट्रैक में हल्का इंफेक्शन हो जाता है, जो सामान्य सर्दी, जुकाम में देखने को मिलता है।

लक्षण
नाक बहना, सिर में तेज दर्द, खांसी और कफ, गला खराब, बुखार, थकान व उल्टी महसूस होना, सांस लेने में तकलीफ आदि।

बचाव के तरीके
कोरोना वायरस से पीड़ित व्यक्ति के संपर्क में आने से दूसरों में फैलता है। रोग से संक्रमित मरीज को खांसते व छींकते समय मुंह और नाक को रुमाल से ढकना चाहिए। बाहर से आने के बाद और खाना खाने से पहले हाथों को साबुन से अवश्य धोएं। अधिक मात्रा में पानी पीएं। कोरोना वायरस से पीड़ित व्यक्ति से हाथ न मिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed