फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Corona virus has been declared an epidemic in Jammu Kashmir

जम्मू-कश्मीर में कोरोना महामारी घोषित, दो और मामले आए सामने

Tue, 17 Mar 2020 10:28 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 17 Mar 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
Corona virus has been declared an epidemic in Jammu Kashmir
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

जम्मू-कश्मीर में कोरोना को महामारी घोषित कर दिया गया है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार देर रात आदेश जारी किया गया। आदेश के अनुसार यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इस बीच केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कोरोना का एक-एक नया मामला सामने आया है।

विज्ञापन


इसके साथ जम्मू-कश्मीर में तीन और लद्दाख में चार लोग संक्रमित हो चुके हैं। नए संक्रमित मामलों की पुष्टि जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने की है। जम्मू-कश्मीर में सोमवार को 321 नए संदिग्ध मामले सामने आए, जिन्हें निगरानी में लिया गया है।
विज्ञापन


इस बीच जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने कोरोना के मद्देनजर जरूरी मामलों की ही सुनवाई करने का निर्णय किया है। हाईकोर्ट ने कहा है कि मामले के जरूरी होने का जिक्र करते हुए संबंधित वकील या याची एक दिन पहले शाम तीन बजे तक हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को ई-मेल करेंगे। संतुष्ट होने पर ही कोर्ट मामले की सुनवाई करेगी। अन्य सूचीबद्ध मामलों में बेंच सेक्रेटरी तारीख देंगे और इसकी सूचना ई-कोर्ट प्लेटफॉर्म के माध्यम से दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

उधर, एहतियाती तौर पर श्रीनगर शहर में स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए पार्क और बाग-बगीचे अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं। पर्यटन स्थल पटनीटॉप में भी होटल व रेस्टोरेंट बंद करने के साथ यहां पर्यटकों को न आने की सलाह दी गई है। 31 मार्च तक प्रदेश में ड्राइविंग और लर्नर लाइसेंस के ट्रायल भी स्थगित किए गए हैं।
 
जम्मू में हाई वायरल लोड से पीड़ित महिला को जीएमसी के आइसोलेशन में भर्ती किया गया है। मूल रूप से किश्तवाड़ निवासी महिला सऊदी अरब से लौटी थी और पति के साथ बाहु प्लाजा में रह रही थी। राहत की बात है कि उनके पति के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल के अनुसार सऊदी अरब से आया मरीज पॉजिटिव पाया गया है। इस बीच भगवती नगर क्वारंटाइन वार्ड में मंगलवार को 14 यात्रियों की 14 दिन की निगरानी अवधि खत्म हो रही है। कल इन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed