फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

जिले में तीन कोरोना संक्रमित मामले सामने आए

विज्ञापन
corona virous
सांबा। जिले में कोरोना संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए हैं। इनमें एक बीएसएफ का जवान शामिल है। जानकारी के अनुसार जिले के रामगढ़ के नंगा गांव से एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित है। वहीं सलमेरी से एक और एक बीएसएफ की 48 वीं वाहिणी का जवान शामिल है। जो दूसरे राज्य से आए हैं व क्वारंटीन केंद्रों में रह रहे हैं। जिले में कुल 127 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। इनमें से 50 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 77 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। जिनका उपचार कोविड अस्पतालों में चल रहा है। वहीं शनिवार को भी तीन लोग ठीक होकर घरों को पहुंचे हैं। संवाद
विज्ञापन

---------------
कोरोना को मात देकर पत्रकार पहुंचा घर
आरएस पुरा। व्यासपुर प्रलाह गांव का निवासी एक युवक कोरोना को मात देकर शनिवार को अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंच गया। युवक बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में अमर उजाला का पत्रकार है। उसका सात जून को ठंडी खुई विजयपुर में कोरोना का टेस्ट हुआ और 12 जून को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसके बाद उसे स्वास्थ्य विभाग ने गांधीनगर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। युवक को भर्ती वाले दिन से छुट्टी तक कोरोना का कोई भी लक्षण नहीं था और अस्पताल में भर्ती होने के बाद उसका पहला सैंपल 16 जून को लिया गया। जोकि निगेटिव पाया गया। उसके बाद उसका दूसरा सैंपल 18 जून को लिया गया। वह भी निगेटिव पाया गया। कोरोना का कोई भी लक्षण न होने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने उसे युवक 20 जून को घर के लिए रवाना कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed